आर्म्स को आकर्षक और मजबूत बनाए रखने के लिए अपनाएं ये 2 एक्सरसाइज
फिटनेस किसे प्यारी नही होती अपने आप को स्मार्ट और खूबसूरत दिखने के लिए सभी लोग जिम जाते है. आपको बता दें कि सभी के शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग हाथ यानी आर्म्स होता है। चौड़े लंबे भुजाओ से बाहुबल की भी पहचान होती है।
1 बाइसेप्स बार्बेल कर्ल
आर्म्स बढ़ाने का इससे अच्छा कोई अन्य एक्सरसाइज हो ही नही सकता है। इसलिए प्रोफेशनल बोडीबिल्डरों द्वारा भी यह व्यायाम किया जाता है।
इसे परफॉर्म करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े होकर बार यानी छड़ को ठीक अपने शोल्डर के सामने से पकड़े। अब बार सीने तक ऊपर उठाए और धीरे- धीरे नीचे ले जाए। यह प्रक्रिया 12 से 18 बार अवश्य करें। बाइसेप बार्बेल कर्ल के 5 सेट लगाए और हर सेट के साथ 2.2 LBS और अधिक बढ़ाए।
2 ट्राइसेप बार्बेल प्रेस बिहाइंड नेक
ट्राइसेप का यह सबसे कारगर एक्सरसाइज में से एक है। इसे एक्सरसाइज को खड़े होकर अथवा बैठकर लगाया जा सकता है। इसे परफॉर्म करने के लिए सबसे पहले बार को बीच मे से एक बित्ता छोड़कर पकड़े। अब आराम-आराम से बार को नीचे लाए और ऊपर ले जाए। ध्यान रखने वाली बात यह है कि इस एक्सरसाइज को परफॉर्म करते समय दोनों हाथों की कोहनी हमेशा कान से चिपके रहें।
इस एक्सरसाइज के भी 12 से 18 रेप्स लगाए। इसके भी 5 सेट लगाने होते है। हर सेट के बाद 2.2 LBS का वजन और अधिक बढ़ाए। इस एक्सरसाइज को परफॉर्म करके मात्र 30 दिन में आर्म्स साइज लगभग 3 इंच आसानी से बढ़ाया जा सकता है। साथ ही उचित आहार का भी ध्यान रखें, अन्यथा वर्कआउट व्यर्थ चला जाएगा।