कभी भी इन 5 चीजो को फ्रिज में ना रखे वरना हो जाएगी खराब

0

आज के समय में फ्रिज हमारी जरूरतों में इस तरह शामिल हो गया है कि इसके बिना काम नहीं चल सकता है। खाद्य पदार्थों के संरक्षण और उन्हें खराब होने से बचाने में यह हमारे बहुत काम आता है। लगभग सभी चीजों को खराब होने से बचाने के लिए हम फ्रिज में ही रखते हैं, लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी पांच चीजों को बारे में बताएंगे, जिनको हमें फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इन चीजों को फ्रिज में रखने से ये जल्दी खराब होने लगते हैं।

Never keep these 5 things in the fridge otherwise it will get spoiled खराब

आलू और प्याज

आलू प्याज को फ्रिज में रखने की बजाय बाहर रखना ही सही होता है, क्योंकि इन्हें फ्रिज में रखने से ये जल्दी ही खराब होने लगते हैं। साथ ही प्याज की वजह से फ्रिज से स्मेल भी आने लगती है और गंध खराब हो जाती है। इनके अलावा लहसुन को भी फ्रिज से बाहर ही रखना चाहिए, क्योंकि नमी आ जाने पर ये भी जल्दी खराब होने लगते हैं।

खुला ब्रेड को

ब्रेड को कभी फ्रिज में खुला नहीं रखना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से उनके ऊपर फंगस के कीटाणु नमी पाकर तेजी से पनपने लगते हैं। इससे वे जल्दी खराब होने लगते हैं और सूख जाते हैं। हालांकि आप इनको रैपर में अच्छे से लपेट कर रख सकते हैं।

सरकारी नौकरियां यहाँ देख सकते हैं :-

सरकारी नौकरी करने के लिए बंपर मौका 8वीं 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

1000 से भी ज्यादा रेलवे की सभी नौकरियों की सही जानकारी पाने के लिए यहाँ क्लिक करें 

टमाटर

ज्यादातर लोग टमाटरों को भी बाकी सब्जियों के साथ फ्रिज में रख देते हैं। यदि आप भी ऐसा करते हैं तो आपने यह बात नोटिस की होगी की फ्रिज में रखा हुआ टमाटर बेस्‍वाद हो जाता है। साथ ही यह गले और पिलपिले भी होने लगते हैं। इसलिए इनको भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए।

केला

इन सभी चीजों के साथ साथ केले को भी फ्रिज से बाहर रखना हीं ठीक होता है, क्योंकि इनको फ्रिज में रखने से केले जल्दी काले पड़ने लगते हैं। इनके अतिरिक्त खट्टे फलों को भी फ्रिज से बाहर रखना बेहतर होता है।

अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगे तो इसे लाइक और शेयर करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.