Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
शास्त्रों की बात करें तो प्रेम संबंधों को लेकर इंसान का नसीब प्रतिदिन परिवर्तित होता रहता हैं। ये परिवर्तन नवग्रहों के संयोग के ऊपर निर्भर करता हैं। अगर नवग्रहों का संयोग शुभ हो तो प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहती हैं और अगर नवग्रहों का संयोग अशुभ हो तो इंसान का प्रेम संबंध ख़राब हो जाता हैं। इसी विषय में ज्योतिष शास्त्र के द्वारा जानने की कोशिश करेंगे 6 जून के प्रेम राशिफल के बारे में की इस दिन प्रेम संबंधों को लेकर आपका नसीब क्या कहता हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
मेष, सिंह और धनु राशि, शास्त्रों की बात करें तो प्रेम संबंधों को लेकर 6 जून के दिन आपका नसीब बेहतर रहने वाला हैं। क्यों की इस दिन नवग्रहों की चाल मेष, सिंह और धनु राशि के लोगों के लिए अनुकूल रहेगा। इससे इनके इनके प्रेम संबंधों में खुशियां बनी रहेगी। इस राशि के जातक एक सफल और कामयाब प्रेम जीवन का आनंद ले सकते हैं। घर परिवार का माहौल खुशनुमा रह सकता हैं। इस राशि के पति पत्नी एक दूसरे के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। इनके लिए भगवान कृष्ण की उपासना करना बेहतर रहेगा।
वृष, कन्या और मकर राशि, पृथ्वी तत्व की राशि होने के कारण प्रेम संबंधों को लेकर 6 जून का दिन सामान्य रहेगा। इस दिन वृद्धि योग का निर्माण आपकी कुंडली में मजबूती के साथ हो रहा हैं। जिससे आपके रिश्ते मजबूत हो सकते हैं। आपको चारों ओर से खुशियां मिल सकती हैं। पति पत्नी के मतभेद समाप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल कायम रह सकता हैं। अगर आप वृष, कन्या और मकर राशि के जातक हैं तो आपके लिए भगवान कृष्ण को याद करना बेहतर रहेगा।
मिथुन, तुला और कुंभ राशि, प्रेम संबंधों को लेकर 6 जून के दिन आपका नसीब खुल सकता हैं। आपके जीवन में ख़ुशियों की दस्तक हो सकती हैं। माता पिता की सहायता से आपके जीवन में नए रिश्तों की शुरूआत हो सकती हैं। जीवनसाथी का साथ मिल सकता हैं। नए प्रेमी प्रेमिका के जीवन में आने वाली समस्या दूर हो सकती हैं। मिथुन, तुला और कुंभ राशि के जातक अपने घर परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। इनके प्रेम संबंधों पर भगवान कृष्ण की कृपा बनी रहेगी।
कर्क, वृश्चिक और मीन राशि, जल तत्व की राशि होने के कारण प्रेम संबंधों को लेकर कर्क, वृश्चिक और मीन राशि का नसीब मिला जुला रहेगा। इनके संबंधों में थोड़ी खटास आ सकती हैं। पिता से बहस हो सकता हैं। दोपहर बाद का समय प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल रहेगा। आपके प्रेम जीवन में आने वाली समस्या दूर हो सकती हैं। जीवनसाथी या लव पार्टनर का साथ मिल सकता हैं। अगर आप किसी को वैवाहिक प्रस्ताव देना चाहते हैं तो ये दिन आपके लिए अनुकूल हैं। आप कृष्ण जी की आराधना करें।
Comments are closed.