जानिए मुंबई की हार लगभग तय कैसे तय थी जानिए आगे की टीम क्या होगी
मुंबई इंडियंस की संभावित टीम
रोहित शर्मा (C), क्विंटन डी कॉक (WK), जयंत यादव, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या/ सिद्धेश लाड, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, बेन कटिंग, लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह।
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित टीम
शेन वाटसन, फाफ डू प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, एमएस धोनी, ड्वेन ब्रावो, रविन्द्र जडेजा, दीपक चाहर, हरभजन सिंह, शार्दुल ठाकुर और इमरान ताहिर।
मुंबई vs चेन्नई
आज रात 8:00 बजे से चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला चेन्नई के पी चिदंबरम स्टेडियम में शुरू होने वाला है। पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को बुरी तरह से हराया था।
आईपीएल की ताजा पॉइंट्स टेबल की लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स 11 में से आठ मैच जीते हैं और 16 प्वाइंट्स के साथ पहले स्थान पर उपस्थित है।
इसी तरह दिल्ली कैपिटल्स में भी 11 में से 7 में जीते हैं और 14 पॉइंट के साथ दूसरे नंबर पर और आईपीएल की सबसे खतरनाक टीम मुंबई इंडियंस ने भी 10 में से 6 मैच जीते हैं और 12 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर उपस्थित है।
मुंबई की हार लगभग तय
मुंबई इंडियंस के खास सूत्रों से पता चला है कि इस मैच के लिए मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह या फिर हार्दिक पांडे में से किसी एक खिलाडी को इस मैच में आराम दे सकती है।
क्योंकि अगले महीने 31 मई से इंग्लैंड में विश्व कप का आगाज होने वाला है और उसके लिए मुंबई इंडियंस ने अभी से खिलाड़ियों को आराम देना शुरू कर दिया है। इस वजह से मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को इस मैच में आराम दे सकती है। और अगर हार्दिक पांड्या इस मैच में नहीं खेलते हैं तो मुंबई इंडियंस टीम की हार लगभग तय है।