ये है अजय देवगन की 4 सबसे अच्छी फिल्मों जानिए इनके बारे में
बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन आज पूरी दुनिया में लोकप्रिय हैं। उनकी अधिकतर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करती हैं। अजय देवगन ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी और उन्होंने उन फिल्मों में बहुत सी भूमिकाएं निभाई। लेकिन बड़ी संख्या में उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप भी हुई। अजय देवगन के करियर की कुछ ऐसी फिल्में भी हैं, जिन फिल्मों ने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बनाया। आइए जानते हैं, अजय देवगन के करियर की 4 ऐसी फिल्मों के बारे में।
1. दिलवाले:
बॉलीवुड फिल्म दिलवाले में अजय देवगन, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन और परेश रावल मुख्य भूमिका में नजर आए थे। लेकिन दर्शकों ने अजय देवगन की एक्टिंग को सबसे ज्यादा पसंद किया था। इस फिल्म में अजय देवगन ने अरुण की भूमिका निभाई थी। 2.10 करोड़ की लागत में बनी इस मूवी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 11.98 करोड़ का बिजनेस किया था। इस फिल्म ने अजय देवगन को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया। यह फिल्म नदीम-श्रवण द्वारा कंपोज किए गए गानों की वजह से भी बेहद लोकप्रिय हुई।
2. विजयपथ:
बॉलीवुड फिल्म विजयपथ में शानदार एक्शन और स्टंट देखने को मिले थे। इस फिल्म में अजय देवगन- करण की भूमिका निभाते हुए नजर आए। इस फिल्म में अजय देवगन की हीरोइन तब्बू थी, जिन्होंने मोहिनी का किरदार निभाया था। 2.75 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर से 11.53 करोड़ का बिजनेस किया था।
3. जान:
जान फिल्म में अजय देवगन की एक्टिंग विजयपथ और दिलवाले फिल्म के मुकाबले अधिक शानदार थी। इस फिल्म में अजय देवगन ने करण और ट्विंकल खन्ना ने काजल की भूमिका निभाई। अमरीश पुरी ने इस फिल्म में काजल के पिता सूर्यदेव सिंह का किरदार निभाया था। आनंद-मिलिंद के म्यूजिक ने भी इस फिल्म को हिट कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 17.20 करोड़ का कलेक्शन किया। जो दिलवाले और विजयपथ जैसी बड़ी फिल्मों से काफी ज्यादा था।
4. प्यार तो होना ही था:
बॉलीवुड फिल्म प्यार तो होना ही था में रियल लाइफ कपल रील लाइफ में रोमांस करते हुए दिखे। इस फिल्म में अजय देवगन ने शेखर जबकि काजोल ने संजना की भूमिका निभाई। इस रोमांटिक फिल्म को 7.50 करोड़ के बजट में बनाया गया था। फिल्म ने 38.27 करोड़ का शानदार बिजनेस किया। इस फिल्म में अजय और काजोल की जबरदस्त एक्टिंग देखने को मिली।