चीन का रोवर विमान चंद्रमा पर करेगा इसकी खोज जानिए

0

चीन की अंतरिक्ष एजेंसी ने अपने एक नए खोजी वाहन की तस्‍वीरें जारी की हैं। इस वाहन के इस साल के अंत तक चंद्रमा के दूरस्‍थ हिस्‍से में पहुंचने की उम्‍मीद है। इस तरह का काम करने वाला चीन पहला देश होगा, क्‍योंकि ऐसा अभी तक किसी भी देश ने नहीं किया है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार दिसंबर 2018 में मानव रहित वाहन लूनर प्रोब चांग 4 की यात्रा करेगा, जिसके चंद्रमा के दूरस्‍थ भाग एटिकेन बेसिन में उतरने की संभावना है। चंद्रमा का यह हिस्‍सा पृथ्‍वी से दिखाई नहीं देता है।

Quiz & Earn Money  go this link :  http://quizoffers.online/

चाइना डेली की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह वाहन युतू की तरह ही दिखाई पड़ता है। युतू चीन का पहला लूनर रोवर वाहन है, जिसे 2013 में चांग 3 के साथ लॉन्‍च किया गया था। चांग 3 चंद्रमा के दिखाई पड़ने वाले भाग को पार कर रहा है।

चीन के लूनर प्रोब कार्यक्रम के मुख्‍य डिजाइनर वू वीरेन बताया कि नया खोजी वाहन, युतू की तुलना में जटिल इलाके लिए अधिक अनुकूल है। उन्‍होंने बताया कि रोवर दुनिया में अपनी तरह का सबसे हल्‍का वाहन है। इसका भार केवल 140 किलोग्राम (309 पौंड) है, जो पहले के रोवर की तुलना में काफी हल्‍का है। आयताकार बॉक्‍स जैसे आकार वाले इस रोवर में छह पहिए लगे हुए हैं। पावर के लिए इसमें दो सोलर पैनल, एक रडार व कई कैमरे हैं, जो चांद के बहुत कम जानकारी वाले क्षेत्र का पता लगाएंगे।

जिओ में निकली Freedom Sale :- 

Jio 2 Smartphone  मोबाइल को 499 रुपये में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे

JIO Mini SmartWatch को 199 रुपये में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे

JioFi M2 को 349 रुपये में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे

Jio Fitness Tracker को 99 रुपये में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे

Video Zone ::  Women Motivation Video must watch to everyone | Amazing | Inspired

सभी ख़बरें अपने मोबाइल में पढ़ने के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करे sabkuchgyan एंड्राइड ऐप- Download Now

Leave A Reply

Your email address will not be published.