23 अगस्त की रात शनि देव बदलेंगे अपनी चाल, ये राशियां को हो सकती हैं मालामाल

तुलाः

नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रिय व्यक्ति के साथ हुई भेंट आनंददायी रहेगी। भाग्यवृद्धि होगी। सामाजिक रुप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। परंतु मध्याहन के बाद आप के मन पर उदासी छाई रहेगी। शारीरिक रूप से भी अस्वस्थता का अनुभव होगा। पारिवारिक वातावरण क्लेशमय रहेगा। स्थावर संपत्ति से सम्बंधित पत्रों के विषय में सावधानी बरतिएगा। माता का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है।

वृश्चिकः

निर्धारित कार्य संपन्न न होने के कारण हताशा का अनुभव होगा। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य अथवा उसके विषय में निर्णय न लेने की गणेशजी की सलाह है। पारिवारिक वातावरण में क्लेश की मात्रा अधिक रहेगी। परंतु मध्याहन के बाद परिवारजनों तथा भाई- बहनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिता पाएँगे। प्रतिस्पर्धीयों को पराजित कर पाएँगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आज स्वस्थ रह पाएँगे। प्रवास होगा। जीवन में आध्यात्मिकता छूती हुई अनुभूत होगी।

मकरः

वाणी और वर्तन के कारण भ्रांति न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। क्रोध की मात्रा बढ़ जाने से किसी के साथ उग्र चर्चा या विवाद न हो जाय। मन में व्यग्रता रहेगी। इसलिए आध्यात्मिकता का आश्रय लेने से मन शांत होगा। मध्याहन के बाद स्फूर्ति और उल्लास का अनुभव करेंगे। पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद और शांत रहेगा। शुभ प्रसंग में जाने का अवसर प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में आनंद छाया रहेगा।

Comments are closed.