21 अक्टूबर का लव राशिफल: लव लाइफ को लेकर क्या कहती है आपकी राशि

डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो 21 अक्टूबर के दिन बुध और चन्द्रमा मिलकर सौभाग्य योग का निर्माण कर रहा हैं। इससे इंसान के लव लाइफ में कई तरह के परिवर्तन हो सकते हैं। इससे कुछ राशियों को प्यार में सफलता मिल सकता हैं तो कुछ राशि के जातक असफल भी हो सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे 21 अक्टूबर के लव राशिफल के बारे में की इस दिन लव लाइफ को लेकर आपकी राशि क्या कहती हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
मेष, सिंह और धनु राशि, अग्नि तत्व की राशि होने के कारण 21 अक्टूबर का लव राशिफल आपके लिए मिला जुला रहेगा। आपकी कुंडली में बुध की स्थिति अच्छी नहीं हैं। जिसके कारण लव लाइफ में कई तरह की परेशानियां जन्म ले सकती हैं। प्रेमी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकता हैं। इस दिन आप अपने लव लाइफ में विश्वास को बनाये रखने की कोशिश करें। आपके लिए सतर्क, संयम और भावना की अत्यधिक ज़रूरत हैं। शाम का समय लव लाइफ के लिए बेहतर रहेगा। आप इसका लाभ उठाये।
वृष, कन्या और मकर राशि, पृथ्वी तत्व की राशि होने के कारण 21 अक्टूबर के दिन बुध आपकी कुंडली में शुभ संयोग बना रहा हैं। जिससे आपको प्यार में जीत मिल सकती हैं। आपका लव लाइफ प्यार और रोमांस से भरा रह सकता हैं। प्रेमिका से अपने मन की बात कहने के लिए यह सबसे सही दिन हैं। आपको लव लाइफ में सफलता मिल सकती हैं। प्रेमी से नजदीकियां बढ़ सकती हैं तथा रिश्तों में मधुरता आ सकती हैं। यह दिन लव लाइफ के लिए अनुकूल रहेगा।
मिथुन, तुला और कुंभ राशि, वायु तत्व की राशि होने के कारण 21 अक्टूबर के दिन आप अपने लव रिलेशन के रिश्ते पर नियंत्रण प्राप्त कर सकते हैं। आपके लव लाइफ में खुशियां आ सकती हैं। लव पार्टनर की ओर से आपको सम्मान मिल सकता हैं तथा पार्टनर के प्रति आपका आकर्षण बढ़ सकता हैं। ग्रहों का संयोग आपके  लिए अनुकूल रहेगा। जिससे पुरानी यादें ताज़ा हो सकती हैं। आपका खोया हुआ प्यार मिल सकता हैं। यह दिन लव लाइफ के लिए भाग्यशाली साबित हो सकता हैं।
 
कर्क, वृश्चिक और मीन राशि, जल तत्व की राशि होने के कारण 21 अक्टूबर का दिन लव लाइफ के लिए मिला जुला रहेगा। इस दिन आपको सावधान रहने की ज़रूरत हैं। आपका कोई क़रीबी दोस्त आपको बदनाम करने की कोशिश कर सकता हैं। दोपहर बाद बुध के शुभ प्रभाव से आपको लव लाइफ में सफलता मिल सकती हैं। आप अपने लव पार्टनर के साथ कुछ खूबसूरत पल बिता सकते हैं। आपका मन रोमांटिक रह सकता हैं। इस दिन आप अपने लव पार्टनर या जीवनसाथी के साथ रिश्तों को मजबूत करने की कोशिश करें। लव लाइफ के लिए बेहतर रहेगा।
सच्चे मन से कमेंट बॉक्स ” राधे राधे” अवश्य लिखें, आपके सारे सपने पूरे होंगे .

Comments are closed.