Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
डेस्क: ज्योतिष शास्त्र की बात करें तो प्रेम संबंधों को लेकर 11 फरवरी का प्रेम भविष्यफल कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ रहने वाला हैं। क्यों की इस दिन नवग्रहों की चाल शिवयोग का निर्माण कर रहा हैं। इसी विषय में ज्योतिष शास्त्र के द्वारा जानने की कोशिश करेंगे 11 फरवरी के प्रेम राशिफल के बारे में की प्रेम संबंधों को लेकर यह दिन किन राशियों के लिए कैसा रहेगा। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
मेष, सिंह और धनु राशि, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रेम संबंधों को लेकर 11 फरवरी का प्रेम भविष्यफल मेष, सिंह और धनु राशि के लोगों के लिए शानदार रहने वाला हैं। इनकी कुंडली के लव भाव में शिव योग का निर्माण हो रहा हैं। जिससे इनके संबंधों में गहराई आ सकती हैं तथा इनके सपने साकार हो सकते हैं। इस राशि के जातक अपने जीवनसाथी या लव पार्टनर के साथ कुछ अच्छे पल बिता सकते हैं। भगवान शिव की कृपा इनके प्रेम संबंधों पर बनी रहेगी।
वृष, कन्या और मकर राशि, 11 फरवरी के दिन वृष, कन्या और मकर राशि का प्रेम भविष्यफल अच्छा रहने वाला है। शिव योग के प्रभाव से इनके रिश्तों में मजबूती आ सकती हैं। पति पत्नी के बीच नजदीकियां बढ़ सकती हैं। इनका प्रेम संबंध पहले से बेहतर हो सकता हैं। इनके प्रेम जीवन में सुख और शांति मिल सकती हैं। साथ ही साथ इस राशि के लोग अपने लव पार्टनर के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। भगवान महादेव की कृपा इनपर बनी रहेगी।
कर्क, वृश्चिक और मीन राशि, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्क, वृश्चिक और मीन राशि का प्रेम भविष्यफल 11 फरवरी के दिन मिला जुला रहेगा। इनकी कुंडली के अशुभ भाव में शिव योग का निर्माण हो रहा हैं। जिससे इनके प्रेम संबंधों में खटास आ सकती हैं। पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस या झगड़ा हो सकता हैं। इस दिन आप अपने रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश करें तथा अपने गुस्सा को नियंत्रित रखे। प्रेम संबंधों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने के लिए दोपहर बाद का समय बेहतर रहेगा। आप महादेव की आराधना करें।
मिथुन, तुला और कुंभ राशि, 11 फरवरी के दिन मिथुन, तुला और कुंभ राशि का प्रेम भविष्यफल सामान्य रहने वाला हैं। सुबह के समय ग्रहों की स्थिति अनुकूल नहीं हैं। जिससे पति पत्नी के बीच तकरार हो सकता हैं। प्रेमी प्रेमिका के प्रेम संबंधों में खटास आ सकती हैं। इनके रिश्ते कमजोर हो सकते हैं। इस दिन आप सावधान रहें तथा प्रेम संबंधों से जुड़ा कोई भी फैसला सोच समझकर लें। दोपहर बाद का समय प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल रहेगा। आप महादेव की उपासना करें।
Comments are closed.