1 गिलास प्याज के जूस रोज पिने से छूमंतर हो जाते है ये गंभीर रोग, अभी जाने कब करना है सेवन 

प्याज़ हमारे किचन की शोभा हमेशा से बढ़ाता आ रहा हैं। अक्सर प्याज़ का इस्तेमाल सब्जियों को बनाने में करते हैं इससे सब्जियों के स्वाद में चार चाँद लग जाते हैं। प्याज का इस्तेमाल हम सलाद से लेकर दाल में तड़का डालने के लिए भी किया जाता है। प्याज कई प्रकार के पोषक तत्व से भरपूर होता है। दोस्तों आप सब नहीं जानते होंगे कि प्याज का अगर हम जूस के रूप में सेवन करते हैं तो हमारे शरीर में कुछ ऐसे चमत्कारी फायदे होते हैं जिससे हम शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ होते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम प्याज के जूस को बनाने की विधि और कुछ कुछ स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताने जा रहे हैं।

शरीर में रक्त प्रवाह को नियंत्रित करने में मदद करता है

रक्त हमारे पूरे शरीर में जीवनदायिनी ऑक्सीजन को ले जाने में मदद करता है। यह हीमोग्लोबिन को पूरे शरीर में पहुंचा कर हमारे मन और मस्तिष्क को स्वस्थ रखता है। प्याज में भरपूर मात्रा में सल्फर पाया जाता है। सल्फर ही एक ऐसा तत्व है जो हमारे शरीर में रक्त प्रवाह को बेहतर करता है। इसलिए हमें प्याज के जूस का सेवन सुबह सुबह खाली पेट करना चाहिए।

रक्तचाप को नियंत्रित करता है

रक्तचाप एक गंभीर समस्या है इसके कारण कई भयानक रोगों से एक व्यक्ति ग्रस्त हो सकता है। इसे कंट्रोल करना बहुत ही आवश्यक हो जाता है। रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए प्याज के जूस का सेवन रामबाण माना गया है, क्योंकि प्याज में मैग्नीशियम भरपूर होता है जो रक्तचाप को नियंत्रित करता है।

याद रखने की क्षमता बढ़ाता है

अगर आप एक विद्यार्थी है, तो आपको अपने दिमाग की शक्ति का पूरा इस्तेमाल करने के लिए प्याज के जूस का इस्तेमाल तो जरूर ही करना चाहिए। यह न सिर्फ आपके दिमाग की शक्ति को बढ़ाता है, बल्कि कुछ भी चीज़ आपको लंबे समय तक याद रखने में मदद करता है। इसमें मौजूदा ओमेगा 3 एसिड हमारी यादास्त को बेहतर बनाने में मदद करता है।

Comments are closed.