Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
स्वामी विवेकानंद एक ऐसे महात्मा थे जो आज भी लोगों के अंदर जिंदा हैं। पूरी दुनिया उन्हें इज्जत और सम्मान के साथ आज भी याद करती हैं। आज हम आपको स्वामी विवेकानंद के कुछ ऐसे अनमोल विचार के बारे में बताएंगे जो विचार आपके दिल में जोश भर देंगे तथा आपको कभी भी हारने नहीं देंगे। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
=> बाहर की दुनिया बिलकुल वैसी है जैसा कि हम अंदर से सोचते हैं। हमारे विचार ही चीजों को सुंदर और बदसूरत बनाते हैं। पूरा संसार हमारे अंदर समाया हुआ है, बस जरूरत है चीजों को सही रोशनी में रखकर देखने की।
=> तुम्हें अंदर से सीखना है सबकुछ। तुम्हें कोई नहीं पढ़ा सकता, कोई आध्यात्मिक नहीं बना सकता। अगर यह सब कोई सिखा सकता है तो यह केवल आपकी आत्मा है।
=> सच्चाई के लिए कुछ भी छोड़ देना चाहिए, पर किसी के लिए भी सच्चाई नहीं छोड़ना चाहिए।
=> स्वामी विवेकानंद कहते हैं कि ईसा मसीह की तरह सोचो, तुम ईसा बन जाओगे। बुद्ध की तरह सोचो, तुम बुद्ध बन जाओगे। जिंदगी बस महसूस होने का नाम है। अपनी ताकत, हमारी कला-कौशल का नाम है जिनके बिना ईश्वर तक पहुंचना नामुमकिन है।
=> अगर पैसा मनुष्यों की अच्छे काम करने में मदद करता है तो पैसा महत्वपूर्ण है, पर अगर वह दूसरों की मदद नहीं करता तो फिर यह पैसा किसी काम का नहीं सिवाय एक बुराई के। इसीलिए इससे जितनी जल्दी पीछा छूटे उतना ही अच्छा।
=> सबसे पहले यह अच्छे से जान-समझ लो कि हर बात के पीछे एक मतलब होता है। इस दुनिया की हर चीज बहुत अच्छी है, पवित्र और सुंदर है। अगर आपको कुछ बुरा दिखाई देता है तो इसका मतलब यह नहीं कि वो बुरा है। इसका मतलब यह है कि आपने उसे सही रोशनी में नहीं देखा।
=> तुम किसी को दोष मत दो। अगर तुम अपने हाथ आगे बढ़ाकर किसी की मदद कर सकते हो तो करो, अगर नहीं कर सकते हो तो अपने हाथ बांधकर खड़े रहो। अपने वालों को शुभकामनाएं दो और उन्हें उनके रास्ते जाने दो। आप दोष देने वाले कोई नहीं होते हैं।
Comments are closed.