स्त्री हो या पुरुष बिना नहाए करें ये शुभ काम, चमक सकती है आपकी किस्मत

जिन भी लोगों की कुंडली में दोष पाया जाता है वे अधिकतर अपने काम में असफल होते हैं ,उन्हें अच्छी नौकरी नहीं मिलती या यूं कहें कि उन्हें देवी देवताओं की कृपा नहीं मिल पाती इसलिये वे असफल हो जाते हैं। कुंडली के दोष को दूर करने के लिये शास्त्रों में कई उपाय बताए गए हैं जिसका पालन करके आप भी अपने कुंडली के दोष को दूर कर सकते हैं यूं तो कुंडली के दोष को दूर करने के लिये पूजा पाठ नहा दोह के किये जाते हैं पर आज हम आपको कुछ ऐसी शुभ काम बताएंगे जिसे आप बिना नहाये भी कर सकते हो

मंत्र –

ब्रह्मा मुरारिस्त्रिपुरान्तकारी भानुः शशी भूमिसुतो बुधश्च।
गुरुश्च शुक्रः शनि राहुकेतवः कुर्वन्तु सर्वे ममसुप्रभातम्॥

रोज सुबह उठकर इस मंत्र का जप करें। इस मंत्र का अर्थ है बह्मा, विष्णु, शिव, सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि, राहु और केतु ये सभी मेरे प्रातःकाल यानी सुबह को मंगलमय बनाएं।

इस मंत्र का जाप करने से देवी देवता और सभी ग्रह प्रशन्न होते है शास्त्रों के अनुसार यदि हम देखें तो उसमे कहा गया हैं की जो व्यक्ति सूर्योदय होने से पहले उठता हैं वह सदैव ही निरोग रहता हैं। जो व्यक्ति सुबह देर तक सोता हैं, उसके अंदर आलस भरा रहता हैं, जो व्यक्ति देर तक सोता हैं उसकी बुद्धि कम होती है और दुर्भाग्य बढ़ता है। इसलिए निरोग रहने के लिए हमे जल्दी उठना चाहिए।

Comments are closed.