सलमान खान को स्कूल में हुआ था पहला प्यार, इस कारण हुए दोनो अलग, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

सलमान खान बॉलीवुड के सबसे सफल एक्टर में से एक माने जाते हैं। बाॅलीवुड में सलमान के रूतबे का पता इसी बात से लगाया जा सकता है। कि जिस फिल्म में भाईजान होते है वह फिल्म सुपरहिट हो जाती है। उनकी कई गर्लफ्रेंड्स रही हैं, लेकिन कोई भी प्यार शादी के मुकाम तक नहीं पहुंचा. सलमान को स्कूल टाइम पर पहला प्यार हुआ था, लेकिन वो लड़की सलमान को अपना भाई मानती थी।

सलमान जब ग्वालियर में पढ़ते थे, तब उन्होंने अपने दोस्तों के साथ देहरादून जाने का प्लान बनाया. देहरादून में सलमान ने कुछ ग्लास जलजीरा पी लिया, जिसके बाद उन्हें टॉयलेट जाना पड़ा. सलमान को वॉशरुम के बाहर एक लोकल लड़की दिखाई दी, जिसे देखते ही सलमान उस पर फिदा हो गए थे।

कुछ दिन बाद सलमान ग्वालियर लौट आए, लेकिन उस लड़की को अपने दिमाग से निकाल नहीं पाए. दोनों एक-दूसरे को चिट्ठियां लिखते थे। दोनों की बातचीत करीब एक साल तक चली लेकिन जब सलमान को पता चला कि वो लड़की उन्हें अपना भाई मानती है तो सलमान ने उनसे बात करना छोड़ दिया।

Comments are closed.