सरसों के तेल से मालिश करने पर कमजोर अंग होंगे मजबूत
सरसों का तेल हर घर में बड़ी आसानी से मिल जाता हैं। कुछ लोग तो सरसों के तेल में बनी हुई सब्जी ही खाना पसंद करते हैं। भारत में सरसों की अच्छी पैदावार होती हैं। इसलिए बाजारों में कच्ची घाणी का सरसों का तेल भी बड़ी आसानी से मिल जाता हैं। सरसों का तेल स्वाद में थोड़ा तीखा जरूर होता हैं
लेकिन सोयाबीन के तेल से काफी ज्यादा अच्छा होता हैं।
बाजारों में कई प्रकार के सुगन्धित हेयर ऑयल मिलते हैं इसलिए आजकल लोग सरसों का तेल बालों में कम ही लगाते हैं। सरसों का तेल तेज गंध युक्त होता हैं जो हमारे शरीर के साथ-साथ बाल, त्वचा और आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित होता हैं। सिर पर सरसों का तेल लगाने से आंखों में कुछ देर के लिए जलन होती हैं यही इसकी असली होने की पहचान होती हैं। तो आइए जानते हैं सरसों के तेल के फायदे।
- सरसों का तेल बालों में लगाने से बाल मजबूत, घने और काले होते हैं साथ ही दो मुंहे बाल और बालों में डैंड्रफ की समस्या भी दूर होती हैं।
- त्वचा के लिए भी सरसों का तेल बड़ा लाभदायक होता हैं। त्वचा पर सरसों का तेल लगाने से त्वचा अच्छी तरह मॉश्चराइजर हो जाती हैं और रूखी बेजान त्वचा से छुटकारा मिलता हैं। इसके अलावा प्रतिदिन सरसों का तेल त्वचा पर लगाने से चर्म रोग भी दूर हो जाते हैं।
- सरसों के तेल में बनी सब्जी का सेवन करने पर रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं और आंखे हमेशा स्वस्थ रहती हैं। सरसों का तेल आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी लाभकारी होता हैं। सरसों के तेल से बनी काजल आंखों में लगाने से आंखों के रोग नहीं होते है। इसके अलावा प्रतिदिन रात को नाभि पर सरसों का तेल लगाकर सोने से आंखों की रोशनी बढ़ती हैं।
- मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए सरसों के तेल से शरीर की मालिश करनी चाहिए। शरीर के कमजोर अंगो पर सरसों के तेल से मालिश करने पर शरीरिक अंग मजबूत बनते हैं।
Comments are closed.