Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
इस दुनिया में शारीरिक संबंध बनाने को लेकर प्रतिदिन कई तरह के शोध किये जाते हैं ताकि लोगों को इसके बारे में सही जानकारी मिल सके। आज इसी विषय में मेडिकल साइंस के एक रिसर्च के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की शारीरिक संबंध बनाने से महिलाओं की याददाश्त मजबूत होती हैं। इससे महिलाएं खुद को स्वस्थ और सेहतमंद महसूस करती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
रिसर्च, कनाडा के मॉन्ट्रियल स्थित मैकगिल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक रिसर्च को करने के बाद इस बात का खुलासा किया की संबंध बनाने के बाद महिलाओं की याददाश्त मजबूत हो जाती हैं। क्यों की संबंध बनाने के दौरान महिलाओं के दिमाग में ऑक्सीटोसिन हार्मोन्स का स्राव होता हैं। जिससे दिमाग का न्यूरो सिस्टम पहले से बेहतर काम करने लगता हैं। इससे महिलाओं की याददाश्त मजबूत हो जाती हैं।
इस शोध को करने वाले डॉक्टरों का ये भी कहना हैं की संबंध बनाने के बाद महिलाओं के दिमाग में स्ट्रेस हार्मोन्स का लेवल कम होने लगता हैं। जिससे महिलाएं मानसिक रूप से मजबूत हो जाती हैं। साथ ही साथ महिलाओं के दिमाग में मानसिक परेशानी होने के चांस भी कम जाते हैं। इससे महिलाएं खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करती हैं। इतना ही नहीं शारीरिक संबंध बनाने से महिलाओं के दिमाग का सेरिब्रम ठीक तरीकों से कार्य करता हैं। जिससे सोचने समझने की शक्ति भी बेहतर होती हैं।
इस शोध को करने के लिए मैकगिल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने 18 से 29 साल के 78 महिलाओं को शामिल किया। इन महिलाओं पर शोधकर्ताओं ने कई तरह के मेडिकल टेस्ट किये साथ ही साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद उनके शरीर में होने वाले हार्मोनिक परिवर्तन पर अध्ययन किये। इतना ही नहीं इस शोध को पूरा करने के लिए डॉक्टरों ने महिलाओं के याददाश्त को चेक करने की भी कोशिश की। जिसके बाद डॉक्टरों ने बताया की शारीरिक संबंध बनाने के बाद महिलाओं की याददाश्त मजबूत हो जाती हैं। साथ ही साथ उनकी मानसिक स्थिति भी पहले के मुकाबले बेहतर रहती हैं।
Comments are closed.