शहद के ये उपयोगी 5 नुस्खे हैं बड़े काम के, जाने किन किन बिमारियों में आता है काम

अपने दैनिक जीवन में हमलोग शहद का प्रयोग बार बार करते हैं। स्वास्थ्य वृद्धि से लेकर सौंदर्य बढ़ाने तक में ये बहुत काम आता है। इसमें अनेक औषधीय गुण मौजूद होते हैं। इस कारण अनेक रोगों के औषधीय उपचार में भी इसका उपयोग किया जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको शहद का उपयोग करने के कुछ बेहतरीन तरीके बताएंगे, जो कई रोगों का उपचार में लाभदायक साबित हो सकता है। अब आइए जानते हैं कि वह तरीके क्या है।

खांसी में शहद का प्रयोग –

शहद में हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट करने की क्षमता होती है। यह हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। ऐसे में यह खांसी और बलगम आदि समस्याओं में लाभकारी होता है। इसके लिए रोगी को अदरक के रस में शहद मिलाकर खिलाना चाहिए। इससे खांसी में लाभ होता है।

पीलिया में कैसे करें उपयोग –

किसी व्यक्ति को जौंडिस यानी पीलिया होने पर भी शहद का प्रयोग करना फायदेमंद होता है। इसके लिए पके हुए आम के रस में शहद मिलाकर रोगी को पिलाएं। इससे पीलिया रोग में फायदा होता है और बीमारी जल्दी ठीक होती है।

कमजोरी दूर करने में –

शहद के सेवन ( honey health benefits) से शरीर ताकतवर बन जाता है।

इसका सेवन बच्चे और बड़े सभी के लिए फायदेमंद होता है।

पुरुषों के लिए शहद और भी अधिक लाभदायक होता है।

कुछ दिनों तक थोड़े से प्याज के रस में बराबर मात्रा में शहद मिलाकर पीने से कमजोरी दूर होती है

स्वास्थ्य खिल उठता है।

उल्टी रोकने में प्रयोग –

उबकाई आने पर भी शहद बहुत काम आता है। अगर गैस या एसिडिटी (Acidity) की वजह से बार बार उल्टी हो रही हो तो पुदीने के रस में शहद को मिलाकर पीने से लाभ होता है।

यह वोमिटिंग टेंडेंसी से राहत दिलाने में कारगर होता है।

त्वचा के लिए उपयोगी –

शहद एक प्राकृतिक मॉइश्चराइजर (Natural Moisturizer) की तरह कार्य करता है।

इसलिए इसका प्रयोग हमारे स्किन के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है।

यह हमारी ड्राई और खुश्क त्वचा को भी मुलायम सपल और सॉफ्ट बनाने में मदद करता है।

शहद को मिल्क क्रीम और बेसन के साथ मिलाकर त्वचा पर लगाने से स्किन की ड्राइनेस दूर होती है। साथ ही निखार भी मिलता है।

अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगे तो इसे लाइक और शेयर करें।

Comments are closed.