लड़का हो या लड़की भोजन करने का सही तरीका और नियम अपनाये तेजी से बढ़ेगा वजन
युवाओ में वजन की कमी के कारण आत्मविश्वास की भी कमी देखने को मिलती है, ये युवा वजन बढ़ाने के बहुत से तरीके खोजते रहते हैं पर इनको कोई सटीक उपाए नही मिल पाता, वजन बढ़ाने के लिए बाजार से प्रोटीन पाउडर ले आते हैं और अपने ही शरीर के साथ खिलवाड़ कर लेते है, जिससे शरीर को फायदा तो थोड़े दिनों के लिए मिल जाता है पर बाद में ये पाउडर शरीर का नाश कर देता हैं
परहेज़
परहेज़ हमारे शरीर के लिए उतना ही आवश्यक है, जितना इलाज करवाना क्योकि जब तक हम अपने शरीर में अनावश्यक चीजों को जाने से नही रोकेंगे, तब तक हमारा शरीर कैसे दुरुस्त हो पायेगा ?
अगर आप जंक फ़ूड खाने के शौक़ीन हैं तो आपको धीरे धीरे इन सब चीजों से दूर भागना ही होगा,
जिससे आपका पाचन तंत्र मजबूत रहे और आप जो भी खाए वो शरीर को फायदा पहुचाये।
आप उन चीजो का परहेज़ करे जो आपको नुकसान करती हैं।
नियमित व्यायाम
नियमित व्यायाम करने से कोई भी बीमारी हमारे शरीर में आसानी से प्रवेश नही कर पाती
और आज कल की व्यस्त दिनचर्या में हर कोई व्यस्त रहना पसंद करता है ।
अगर हम नियमित व्यायाम करते हैं तो हम कुछ भी खा ले वह हमारे शरीर में आसानी से पच जाता है
और हमारे शरीर की मासपेशियों को भी बढ़ने में मदद मिलती है।व्यायाम में आप योगा या जिम भी जा सकते हैं, लेकिन याद रहे व्यायाम नियमित होना चाहिए ।
पानी की सही मात्रा
जिस तरह सांस लेना जरूरी है, उस तरह पानी भी हमारे शरीर के लिए उतना ही जरूरी है।
पानी की सही मात्रा हमारे शरीर के लिए महत्वपूर्ण है।
अक्सर लोग प्यास लगने पर ही पानी पीना पसंद करते है
, पर पानी हमे हर रोज कम से कम आठ ग्लास पीना ही चाहिए।
पानी के बहुत से फायदे होते है पानी हमारे दिमाग और हमारे शरीर को ताकत देता है
और पेट में पच रहे खाने को भी पचाने में काफी मदद करता है।
जब आप सही मात्रा में पानी पियेंगे तभी आपके शरीर में खून की मात्र बढ़ेगी। पानी तो सभी पीते हैं,
पर सही तरीका बहुत ही कम लोग अपना पाते हैं।
खाना खाने के चालीस मिनट पहले और खाना खाने के नब्बे मिनट बाद ही पानी पीना चाहिए ।
भोजन करने का सही तरीका और नियम
भोजन करने का सही तरीका यही है की मौसम और सेहत के हिसाब से हम सभी को भोजन करना चाहिए ।
हमे चबा चबा कर व अच्छे से बारीक करके खाना चाहिए और अगर हम वजनो को बढ़ा रहे है
तो हमे तीन घंटे के अन्तराल में भोजन करते रहना चाहिए।
भोजन भर पेट नही करना चाहिए, थोड़ी जगह खाली रखना चाहिए, जिससे हमे दो घंटे बाद फिर से भूंख लगे।
पौष्टिक आहार
अब आते हैं पौष्टिक आहार पर जो सबसे जरूरी हैं। पौष्टिक आहार ही हमारे शरीर का विकास तेज़ी से करने में मदद करता है पौष्टिक आहार में अगर आप शाकाहरी है तो आपके लिए सबसे अच्छा स्रोत दाल, फल, चने, सोयाबीन, दूध, पनीर , दलिया और बहुत सी चीज़े जो आपके घरो में बनती है।
भरपूर नींद
खाने पीने से जो हमारे शरीर में उर्जा मिलती है, उससे अधिक तो आराम करने में मिलती है। अगर हम पेट भर कर खाना खाते हैं और दिन भर काम करते है, और रात में भी बिना मतलब जागते है तो हमारे शरीर में हजारो बीमारियाँ पैदा हो जाती है। हर इंसान को कम से कम सात घंटे जरूर सोना चाहिए। सोने का समय रोज एक जैसा होनी चाहिए।
कुछ महंगा खाने से ही हमारा वजन नही बढ़ता।आपके नियमित खाने से बढ़ता है। आपको कुछ अलग करने की जरूरत नही है आपके पास जैसी सुविधा है आप वैसा खाना खा कर भी बढ़ा सकते हैं। बस आपको परहेज, व्यायाम और पानी का ख्याल रखना है।
Comments are closed.