राशिफल; गुरुवार 11 मार्च 2021: अपनी राशि का पूरा सच क्लिक करके जरूर देखें

मेष :- आपके रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे। इस समय पिता के द्वारा कोई उपहार मिलने की संभावना है।

वृषभ:- भविष्य की सोचकर दूरगामी योजनाओं पर काम कर सकते हैं। जल्द ही शादी के योग बनते नजर आ रहे है।

मिथुन:- स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव एंव कर्ज व व्याज आदि में हानि उठानी पड़ सकती है। नौकरी में साथी कर्मचारी सहयोग देंगे।

कर्क:- नयें लोगों को व्यवसाय व कैरियर में सफलता मिलने के आसार नजर आ रहे है। बेरोजगारों के लिये आज का दिन शुभ समाचार ला सकता है।

सिंह:- अन्तर्राष्ट्रीय लेन-देन और अंतराष्ट्रीय बाजार से जुड़े व्यवसायियों के लिए आज लाभकारी दिन है। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है।

कन्या:- आपका शुभ समय आरंभ हो चुका है। धन लाभ के योग बन रहे है। आपको कई शुभ समाचार प्राप्त होंगे और आप लगातार सफलता प्राप्त करेंगे।

तुला:- नौकरी वाले लोगों को अपने उच्चाधिकारी से खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं। भाई-बहनों के बीच मनमुटाव होने की संभावना है।

वृश्चिक:- नौकरी और बिजनेस के कुछ मामलों में आप लकी हो सकते हैं। भविष्य में फायदा देने वाले निवेश के बारे में योजना बन सकती है।

धनु:- परेशानी वाले मामले निपटने की संभावना है। नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। सहयोगी के साथ से हर काम में सफलता मिलेगी। परिवार वाद से दूरी बनाए।

मकर:- कोई जरूरी फैसला जीवनसाथी को बता कर ही लें, तो फायदा होगा। दोस्तों की मदद से किसी खास काम को निपटाने की योजना बन सकती है।

कुंभ:- काम में आ रही अड़चनें दूर होंगी। सरकारी योजनाओं से धन का लाभ हो सकता है। व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

मीन:- रोजगार को लेकर शुभ सन्देश मिल सकता है। व्यापार में अच्छा लाभ देखने को मिलेगा। विरोधी आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।

Comments are closed.