मशहूर भारतीय सेलेब्रिटीज, जिनकी सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत
भारतीय फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में ऐसे कई सारे सितारे हैं, जो समय से पहले ही इस दुनिया को छोड़ कर चले गए। आज की इस पोस्ट में हम आपको कुछ ऐसे मशहूर सेलिब्रिटीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सड़क दुर्घटना का शिकार होकर इस दुनिया से अलविदा कह गए। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में और देखते हैं उनके कुछ तस्वीरें।
1. सोनिका सिंह चौहान
सोनिका सिंह चौहान एक भारतीय मॉडल, एक्ट्रेस और टीवी होस्ट थी। इसके अलावा वह सन 2013 में ‘फेमिना मिस इंडिया’ और ‘मिस दिवा’ की कंटेस्टेंट भी रह चुकी है। उनकी भी सन 2017 को सिर्फ 27 वर्ष की उम्र में एक कार एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई।
2.तरुणी सचदेव
तरुणी सचदेव सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म ‘पा’ में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आई थी। इसके अलावा वह टीवी पर ‘रसना’ की एडवर्टाइजमेंट भी करती थी। सन 2012 को सिर्फ 14 साल की उम्र में ही नेपाल में हुई प्लेन हादसे में उनकी जान चली गई। मृत्यु के बाद अभिनेता अमिताभ बच्चन जी ने उनकी याद में एक लेटर भी लिखा था।
3. जसपाल भट्टी
पद्मभूषण से सम्मानित होने वाले जसपाल भट्टी एक मशहूर पंजाबी टीवी कलाकार थे। सन 2012 में पंजाब के जालंधर में एक कार एक्सीडेंट में उनकी मौत हो गई। वह सुपरहिट टीवी सीरीज ‘फ्लॉप शो’ के लिए जाने जाते थे।
Comments are closed.