भगवान श्रीकृष्ण की मृत्यु के समय उनकी उम्र कितनी थी, जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

आज के इस आधुनिक जीवन में सभी अपने काम में बेहद व्यस्त रहा करते हैं और भगवान को लगभग भूल ही चुके हैं, लेकिन आज के इस आधुनिक जीवन में भी लगभग भारत के सभी लोग भगवान श्री कृष्ण के नाम से भलीभांति परिचित हैं, और हो भी क्यों ना भगवान श्री कृष्ण ने द्वापर युग में सारी बुराइयों का नाश किया था।

लेकिन एक समय ऐसा भी आया था जब भगवान श्री कृष्ण को एक श्राप की वजह से अपने शरीर का त्याग करना पड़ा था। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि भगवान श्री कृष्ण की उम्र कितनी थी जब उन्होंने अपने शरीर का त्याग किया था।श्रीमद्भागवत महापुराण के अनुसार भगवान श्री कृष्ण का जन्म 8वे मनु वैवस्वत के मन्वंतर के 28वें द्वापर में भाद्रपद कृष्णपक्ष की आधी रात को यानि 8वीं महूर्त पर हुआ था, उन्होंने देवकी के गर्भ से जन्म लिया था।

भगवान श्रीकृष्ण की मृत्यु एक पेड़ के नीचे केवल एक तीर के लगने से हुई थी। उनको एक श्राप की वजह से वह तीर आकर लगी थी, जिनसे उनकी मृत्यु हो गयी थी। जब भगवान श्रीकृष्ण की मृत्यु हुई थी तब उनकी उम्र करीबन 119 साल थी। जब भगवान श्री कृष्ण ने अपना देह त्याग था तब उनके शरीर पर झुर्रिया भी नही पड़ी थी, अर्थात 119 वर्षो के होने के बावजूद भी वह एक युवा ही दिखते थे।

Comments are closed.