बॉलीवुड के इन स्टार्स को तलाक देना पड़ा महंगा, नंबर 5 ने तो दिया 400 करोड़

बॉलीवुड सितारों की शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाती है। ऐसे बॉलीवुड बहुत ही कम बॉलीवुड सितारे हैं जिनकी शादी लंबे समय तक टिकी। इस पोस्ट में हम आपको कुछ ऐसे बॉलीवुड सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको तलाक देना काफी महंगा पड़ा। आइए जानते हैं उनके बारे में

1. सैफ अली खान और अमृता सिंह

पटौदी खानदान के नवाब और बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने 1991 में अमृता सिंह से शादी की थी। साल 2004 में सैफ अली खान ने अमृता को तलाक दे दिया। इसके बदले में सैफ अली खान ने अमृता को मुआवजे के रूप में 5 करोड़ रुपए दिए थे।

2. प्रभु देवा और राम लता

प्रभु देवा बॉलीवुड के काफी ज्यादा मशहूर डांसर है और वह बॉलीवुड फिल्मों के गानों की कोरियोग्राफी भी करते हैं। 1995 में प्रभु देवा और राम लता की शादी हुई। साल 2011 में इन दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बदले प्रभु देवा ने अपनी पत्नी को खर्चे के लिए 25 करोड रुपए चुकाए थे।

3. संजय दत्त और रिया पिल्लई

बॉलीवुड के बेहतरीन और टैलेंटेड एक्टर संजय दत्त ने 1998 में रिया पिल्लई से शादी की थी। 7 साल बाद यानी कि साल 2005 में यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। तलाक के बदले में संजय दत्त ने रिया पिल्लई को 8 करोड रुपए चुकाए थे।

4. करिश्मा कपूर और संजय कपूर

शादी के कुछ समय बाद ही संजय कपूर और करिश्मा कपूर का तलाक हो गया। इन दोनों का तलाक साल 2014 में हुआ था। संजय कपूर ने इसके बदले में करिश्मा कपूर को 7 करोड़ रुपए चुकाए थे।

5. रितिक रोशन और सुजैन खान

ऋतिक रोशन का तलाक सबसे महंगा साबित हुआ। उनकी शादी साल 2000 में सुजैन खान से हुई थी। साल 2013 में इन दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बदले में ऋतिक रोशन ने सुजैन खान को 400 करोड़ रुपए दिए थे।

Comments are closed.