बृहस्पति में देवगुरु, वृश्चिक राशि में उलटी चाल, जानें कैसे प्रभावित करेगा
बृहस्पति आपकी राशि से आठवें स्थान पर आ रहा है। इससे आपके जीवन में व्यस्तता और उथल-पुथल देखने को मिलेगी। कर्ज लेने से बचें और धन का सदुपयोग करें। पैत़क संपत्ति का विवाद निपटेगा और आपको इससे काफी लाभ होने की संभावना है। गुरु का आशीर्वाद मिलेगा जिससे जीवन को दिशा मिलेगी।बृहस्पति आपकी राशि से सातवें स्थान पर बिराजेगा। इससे जीवन में बहुत कुछ अच्छा होता दिखेगा। आमदनीके कई जरिया बनेंगे जिससे परिवार में खुशी रहेगी। काम बनने लगेंगे और आपकी सलाह लोग मानेंगे। कामकाज में उन्नति का समय है। आप इस समय का सदुपयोग करें।
बृहस्पति का आपकी राशि से छठवें भाव में जाना बहुत शुभ नहीं रहेगा। आपको हाथ में लिए प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए जान लगा देनी पड़ेगी। अपनी छवि बनाए रखने के लिए कामकाज में फुर्ती दिखाएं।अपना कौशल में विस्तार करें जिससे जीवन की राह आसान हो सके।मार्च में आपको अपने जीवन में काफी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा, साथ ही अपने सगे संबंधियों के बीच आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। अपने शत्रुओं से सतर्क रहे। रुके हुए काम बनेंगे, और अगर भविष्य के लिए कोई प्लानिंग करनी है तो इस महीने में करें।शिक्षा बच्चों के लिए शुभ है अतः अगर आप बच्चे के बारे में सोच रहे हैं तो यह वर्ष उत्तम रहेगा। आपके सारे बिगड़े हुए काम बनते नजर आएंगे। विद्यार्थियों के इस वर्ष यह संदेश है की वो गलत संगत से बचें
Comments are closed.