बिस्किट में छेद क्यों होते हैं ? जानिए इसकी असली वजह

आप सभी ने बिस्किट जरूर खायी होगी। हम सभी को बिस्किट खाना पसंद हैं। आपने यह गौर किया होगा कि बिस्किट में कुछ छेद होते हैं। क्या आपने कभी ये सोचा है कि बिस्किट में आखिर छेद क्यों होते हैं ? आज हम आपको बिस्किट में छेद होने की वजह बताने वाले हैं।

बिस्किट में छेद इसलिए बने होते हैं ताकि बेकिंग के दौरान भाप बाहर निकल सके। बेकिंग के दौरान बिस्किट में बने छेद के द्वारा भाप बाहर निकलती हैं। अगर बिस्किट में छेद न हो तो वह टूट सकती हैं या उसमे दरार आ सकती हैं। अर्थात बिस्किट को टूटने से बचाने के लिए उसमें छेद बने होते है।

सभी बिस्किट में छेद नही होते हैं। कुछ बिस्किट जो मोटे होते हैं उनमें छेद नही होता। मोटे बिस्किट आसानी से टूट नही सकते हैं इसलिए उनमे छेद नहीं होते हैं।

Comments are closed.