फिल्में साइन करने से पहले ऐसी शर्त रखती है ये 4 बॉलीवुड अभिनेत्रियां
1.कंगना रनौत
बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनोत की सबसे बड़ी शर्त है कि उनके साथ उनका एक पर्सनल असिस्टेंट हमेशा साथ होगा। फिर चाहे वो देश में शूटिंग कर रही हों या विदेश में। इसके अलावा सबसे दिलचस्प बात यह है कि अगर आपको सीन के अलावा कोई भी बात करनी है तो वो कंगना की बजाय उनके असिस्टेंट से करनी होगी। साथ ही वह हर फिल्म का फाइनल एडिट खुद करती हैं।
2. सोनाक्षी सिन्हा
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को इंडस्ट्री में लाने का श्रेय सलमान खान को जाता है। तो अपने ‘दबंग गुरु’ की तरह सोनाक्षी भी ‘नो किसिंग सीन’ रूल को फॉलो करती हैं।
3. दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का डिमांड रहता है कि वह सिर्फ ए कैटेगरी के स्टार के साथ काम करेंगी। उनकी इसी पॉलिसी के कारण एक बार उन्होंने एक्टर विक्की कौशल के साथ काम करने से मना कर दिया था। क्योंकि उस समय वह बड़े स्टार नहीं थे। जिसके बाद मेकर्स ने विक्की को उस फिल्म से निकाल दिया था।
4. सनी लियोनी
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सनी लियोनी का डिमांड सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। सनी को पर्दे पर इंटिमेट सीन करने में कोई हर्ज नहीं, लेकिन वह किसिंग सीन करने से परहेज करती हैं। हालांकि जब निर्देशक जिद करता है तो वह सिर्फ अपने पति को किस करती हैं। जिस कारण मजबूरी में उनके पति डेनियल को बॉडी डबल के रूप में काम करना पड़ता है।
Comments are closed.