Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
जब कोई इंसान प्यार में होता हैं तब वो अपने पार्टनर के साथ घूमना पसंद करता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे खास जगहों के बारे में जो जगह प्रेमियों के लिए सबसे खास माना जाता हैं। आप अपने लव पार्टनर के साथ इन जगहों पर घूमने जा सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
ताजमहल, प्रेमियों के लिए ताजमहल सबसे खास माना जाता हैं। दुनिया के सभी प्रेमी इस जगह पर घूमने आते हैं। क्यों की ताजमहल को मोहब्बत का प्रतीक माना जाता हैं। इसे शाहजहाँ ने अपनी बेगम मुमताज की याद में बनाया था। इसलिए दुनिया के सभी प्रेमी ताजमहल की खूबसूरत को निहारने आते हैं। इसलिए आप भी अपने लव पार्टनर के साथ एक बार इस जगह घूमने जरूर जाएँ।
चित्तौड़गढ़ किला, चित्तौड़गढ़ किला राजा रावल सिंह और रानी पद्मिनी की प्रेम कहानी का जीता जागता उदाहरण है। यह किला पूरी दुनिया में मुहब्बत के लिए जाना जाता हैं। इस किले में कई खूबसूरत स्तंभ और तहखाने बने हुए हैं। आप अपने पार्टनर के साथ इस किले को देखने जरूर जाएं आपके प्रेम संबंधों के लिए बेहतर साबित हो सकता हैं। इस किले देखने के लिए देश दुनिया के लोग यहाँ आते हैं।
रुपमती मंडप, मध्य प्रदेश का मांडू शहर खुशियों का शहर भी कहा जाता है। यहां पर रूपमती मंडप बना हुआ है। जो पूरी दुनिया में सच्चे प्रेम के लिए जाना जाता हैं। कहते है की राजा बाज बहादुर को यहां पर रूपमती का गाना सुनाई दिया था और राजा को उस राजकुमारी की आवाज से प्यार हो गया था। इसके बाद राजा बाज बहादुर ने राजकुमारी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। उन्होंने नर्मदा नदी के किनारे महल बनवाने का आग्रह किया। इसके बाद रूपमती मंडप का निर्माण करवाया गया। आप अपने लव पार्टनर के साथ इस जगह पर कुछ समय बिता सकते हैं। यहाँ देश दुनिया से लोग आते हैं।
Comments are closed.