पैदल चलने से होते हैं 12 गजब के फायदे, जो शायद आप नहीं जानते
अगर आप पैदल चलना पसंद करते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता हैं। पैदल चलना एक सबसे सरल एक्सरसाइज हैं जिससे कई प्रकार बीमारियों से भी छुटकारा मिलता हैं। पहले जब यातायात के साधन नहीं थे तब लोग पैदल ही चला करते थे जिसके कारण उनमें किसी भी प्रकार की बीमारियां नहीं होती हैं। लेकिन आजकल की आधुनिक जीवनशैली में हर कोई आराम चाहता हैं और पैदल चलने के बजाय गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए आज हम आपको बता रहें पैदल चलने के फायदे जो आपको शायद ही पता होंगे, तो आइए जानते हैं।
- रोजाना पैदल चलने से कोशिकाओं और मांसपेशियों में मूवमेंट होता हैं जिससे मांसपेशियों में अकड़न दूर होती हैं और ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता हैं।
- पैदल चलने से शरीर के विषैले तत्व पसीने के साथ बाहर निकल जाते हैं और शरीर का तापमान नियंत्रण में रहता हैं।
- पैदल चलने से ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होती हैं इससे पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक तरह से होता हैं।
- प्रतिदिन पैदल चलने पर या मॉर्निंग वॉक करने पर जोड़ो और घुटनों में दर्द की शिकायत नहीं रहती हैं। इससे जोड़ मजबूत बनते हैं।
- पैदल चलने पर शरीर में सेरोटोनिन का स्त्राव होता हैं जो मन को खुशी देने का काम करता हैं इससे तनाव और अवसाद दूर होते हैं।
- पैदल चलने पर भोजन आसानी से पचता हैं और पाचन तंत्र ठीक होता हैं।
- पैदल चलने पर पेट की सभी प्रकार की बीमारियां जैसे गैस, कब्ज, पेट दर्द, एसिडिटी, अपच आदि दूर होती हैं।
- पैदल चलने से नींद अच्छी आती हैं ल। अनिद्रा के रोगियों को हमेशा 1 घण्टा पैदल चलना चाहिए।
- पैदल चलने से ह्रदय गति सामान्य बनी रहती हैं इससे ह्रदय पर रक्त का दबाव भी सामान्य बना रहता हैं जिससे हार्ट डिजीज की समस्या दूर होती हैं।
- पैदल चलने से वजन तेजी से कम होता हैं यह वजन को कम झरने का सबसे सस्ता और सरल उपाय हैं।
- पैदल चलने से बैड कोलेस्ट्रॉल दूर होता हैं और शरीर की अतिरिक्त चर्बी घटने लगती हैं।
- पैदल चलने से किडनी से संबंधित रोग नहीं होते हैं। इससे पेट की पथरी भी शीघ्र ही दूर होती हैं।
Comments are closed.