पुराने से पुराने दाद व सफेद दागों का काल है बाबची के बीज

आज के इस पोस्ट में हम जिस चीज की बात कर रहे थे वह बाबची के बीज हैं| आपको बता दें सफेद दाग से छुटकारा पाने के लिए बाबची का उपयोग वर्षों पहले से किया जा रहा है| सफेद दाग से छुटकारा पाने के लिए बाबची के बीज और खाने वाले काले तिल संभाग मिलाकर पीस लें और एक चम्मच की मात्रा में सुबह के समय नियमित रूप से 12 महीने तक सेवन करें और बाबची का तेल सुबह-शाम लगाते रहने से रोगों में पूरी तरह से लाभ मिलता है|

बाबची के फायदे को पाने के लिए धैर्य जरूर रखें क्योंकि इस रोग को ठीक होने में थोड़ा समय लगता है|

– दांतों के कीड़े मारने के लिए

बाबची की जड़ को पीसकर जरा सी मात्रा में भुनी हुई फिटकरी मिलाकर सुबह-शाम मंजन करने से दांत के कीड़े पूरी तरह से नष्ट हो जाते हैं इस उपाय को करने से दर्द दूर होकर दांत मजबूत बन जाते हैं|

– खांसी से छुटकारा पाने के लिए

पुराने समय से ही बाबची को खांसी ठीक करने के लिए उपयोग में लिया जा रहा है| इसे उपयोग में लेने के लिए आधा चम्मच बीजों का चूर्ण अदरक के रस के साथ दिन में 3 बार सेवन करने से खांसी में तुरंत आराम मिलता है| और कफ ढीला होकर निकल जाता है|

– खाज खुजली से छुटकारा पाने के लिए

त्वचा संबंधित रोगों को ठीक करने के लिए बाबची के बीजों का इस्तेमाल लंबे समय से किया जा रहा है| इसके बीजों का तेल त्वचा रोग के लिए काफी लाभकारी माना जाता है|

मुंहासे या दाद, खाज खुजली रोग को ठीक करने के लिए बाबची के बीजों का तेल सुबह-शाम नियमित रूप से कुछ हफ्तों तक लगाने से काफी लाभ मिलता है इस उपाय को 1 महीने तक करने से पुराने से पुराने रोग भी ठीक हो जाते हैं|

Comments are closed.