Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत ही महिलाएं ऐसी है जिन्हें पीरियड्स के समय तेज दर्द और जलन का सामना करना पड़ता हैं। इस दर्द के कारण महिलाओं का शरीर अस्वस्थ हो जाता हैं तथा महिलाएं खुद को ऊर्जाहीन महसूस करती हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में जिस उपाय को अपना कर पीरियड्स के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की पीरियड्स के दर्द से छुटकारा पाने के 5 घरेलू उपाय।
1 .अदरक, पीरियड्स के दर्द से छुटकारा पाने के लिए अदरक सबसे फायदेमंद साबित होता हैं। आप अदरक के छोटे छोटे टुकड़े को काट लें फिर उसे पानी में उबाल कर उस पानी का सेवन करें। इससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन नियंत्रित रहेगा तथा पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से छुटकारा मिल जायेगा। साथ हीं साथ इससे आपके बॉडी को भी आराम मिलेगा।
2 .पुदीना, दरअसल पुदीना में एंटी ऑक्सीडेंट के गुण होते हैं जो पीरियड्स के समय होने वाले दर्द से छुटकारा दिलाते हैं। अगर किसी महिला को पीरियड्स के समय दर्द के साथ साथ जलन की भी समस्या होती हैं तो उसे पुदीना का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से आपको दर्द में आराम मिलेगा तथा ये समस्या धीरे धीरे समाप्त हो जाएगी।
3 .तुलसी, पीरियड्स के समय अगर किसी महिला को दर्द होता हैं तो उसे तुलसी के पत्ते का सेवन करना चाहिए। आप चाहे तो तुलसी की चाय बना कर भी इसका सेवन कर सकते हैं। इससे आपको बहुत आराम मिलेगा और दर्द की समस्या धीरे धीरे कम होने लगेगी। इस घरेलु उपाय को आप जरूर आजमाएं। ये सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता हैं।
4 .अजवायन, पीरियड्स के समय महिलाओं के पेट में गैस की समस्या बनी रहती हैं। जिससे पेट में दर्द होने लगता हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए अजवायन सबसे कारगर उपाय माना जाता हैं। अगर किसी महिला को पीरियड्स के समय दर्द होता हैं तो वो अजवायन को पानी में उबाल कर उस पानी का सेवन करें। इससे दर्द की समस्या समाप्त हो जाएगी।
5 .नारियल पानी, दरअसल नारियल पानी पाचन तंत्र को मजबूत बनाने का काम करता हैं। इससे पेट में कब्ज और गैस की समस्या नहीं होती हैं। पीरियड्स के समय खास कर गर्मियों के दिनों में अगर किसी महिला को दर्द की समस्या होती हैं तो उसे नारियल पानी का सेवन करना चाहिए। इससे दर्द की समस्या दूर हो जाएगी और शरीर भी सेहतमंद रहेगा।
Comments are closed.