दुनिया में सर्वप्रथम नोटबंदी करने वाले पांच देश, जानिए कहां हुई थी सबसे पहले नोटबंदी
आप यह मत सोचिए कि नोटबंदी केवल भारत में ही हुई थी। इससे पहले संसार के 10 देशों ने नोटबंदी की थी, लेकिन अफसोस की बात यह है कि अधिकांश देशों में इसके प्रभाव नकारात्मक ही हुए थे। आइए जानें उन पांच देशों के बारे में जहां सबसे पहले नोटबंदी की गई थी-
1.ब्रिटेन
संसार की पहली नोटबंदी 1971 के दोैरान ब्रिटेन में हुई थी। इस दौरान ब्रिटेन ने मुद्रा के क्षेत्र में दशमलव संख्या प्रणाली को अपनाया था। इससे पहले बारह पेनी की एक शिलिंग और बीस शिलिंग का एक पाउंड होता था। नोटबंदी के बाद सौ पेनी एक पाउंड के बराबर हो गई।
2.घाना
अफ़्रीका के देश घाना में 1982 के दौरान नोटबंदी की गई थो भारत की तरह ही असफल रही थी। इस दौरान अधिकांश गांव के लोगों को नोट बदलने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाया था।
3.नाइजीरिया
साल 1984 के दौरान नाइजीरिया में नोटबंदी की गई थी। मुहम्मद बुहारी के नेतृत्व में सैन्य सरकार चाहती थी कि नए नोट जारी कर देश को कर्ज मुक्त किया जाए, लेकिन उनका उद्देश्य पूरा नहीं अगले साल ही सरकार का तख्ता पहल हो गया।
4.म्यांमार
वर्ष 1987 में म्यांमार की सरकार ने काले धन पर नियंत्रण पाने के लिए देश की 80 प्रतिशत मुद्रा को अवैध घोषित कर दिया था। इस कारण यहां भयंकर छात्र आन्दोलन हुए और हिंसा हुई।
5.सोवियत संघ
कई लोगों का यह भी मानना है कि, सोवियत संघ के विघटन का एक कारण 1991 में हुई नोटबंदी भी थी। इस नोटबंदी में सौ और पांच सौ के नोट बंद कर दिए गए थे।
Comments are closed.