Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
हेल्थ डेस्क: इस दुनिया में बहुत से लोग ऐसे हैं जो थायराइड की समस्या से ग्रसित हैं। इस समस्या के कारण इंसान की शारीरिक और मानसिक स्थिति ख़राब हो जाती हैं और इंसान के शरीर में कई तरह की परेशानियां जन्म ले लेती हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे शरीर के उस संकेत के बारे में जो संकेत थायराइड होने पर हमारा शरीर देता हैं। अगर किसी व्यक्ति का शरीर ऐसा संकेत देता हैं तो उसे बिल्कुल भी नज़रअंदाज़ ना करें। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की थायराइड होने पर शरीर देता है ये 5 संकेत, रखें ध्यान।
1 .वजन में बढ़ोत्तरी, अगर किसी व्यक्ति को थायराइड की समस्या होती हैं तो सबसे पहले उसके वजन में अचानक से बढ़ोत्तरी होने लगती हैं। ये बढ़ोत्तरी थायराइड के संकेत होते हैं। इसे नज़रअंदाज़ करने की बिल्कुल भी भूल न करें। अगर किसी व्यक्ति का शरीर ऐसा संकेत देता हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और थायराइड की जांच कराएं।
2 .गले में सूजन, दरअसल थायराइड ग्लैंड गले के पास पाया जाता हैं। अगर किसी व्यक्ति को थायराइड की समस्या होती हैं तो गले में सूजन आ जाते हैं। इससे इंसान का स्वास्थ भी प्रभावित होता हैं। अगर किसी व्यक्ति का शरीर ऐसा संकेत देता हैं और गले में सूजन की समस्या होती हैं तो आप तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। क्यों ये संकेत थायराइड के हो सकते हैं।
3 .थकान, थायराइड की समस्या होने पर शरीर का ब्लड सर्कुलेशन ठीक तरीकों से कार्य नहीं करता हैं। जिसके कारण इंसान के शरीर में थकान की समस्या बनी रहती हैं और इंसान शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर हो जाता हैं। अगर किसी व्यक्ति का शरीर ऐसा संकेत देता हैं तो उसे बिल्कुल भी नज़रअंदाज़ ना करें और डॉक्टर की सलाह लें।
4 .चिड़चिड़ापन, थायराइड की समस्या होने पर दिमाग का न्यूरोट्रांसमीटर कमजोर हो जाता हैं। जिसके कारण दिमाग में अचानक से चिड़चिड़ापन की समस्या जन्म ले लेती हैं। ये समस्या थायराइड के संकेत होते हैं। अगर किसी व्यक्ति का शरीर ऐसा संकेत देता हैं तो उसे सबसे पहले थायराइड की जांच करानी चाहिए ताकि इस समस्या से छुटकारा मिल सके।
5 .शरीर में सूजन, यदि की व्यक्ति के शरीर में सूजन की समस्या बनी रहती हैं तो इसे भूलकर भी नज़रअंदाज़ ना करें। क्यों की शरीर में सूजन होना थायराइड के संकेत होते हैं। ये समस्या ज्यादा तर महिलाओं को होती हैं। इसलिए अगर किसी महिला के शरीर में सूजन की समस्या बनी रहती हैं तो उसे डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए और थायराइड का चेकअप करानी चाहिए।
Prev Post
Comments are closed.