त्वचा से लेकर मांसपेशियां होती है मजबूत अगर करते हैं एक चम्मच शहद का सेवन 

रोजाना शहद खाने से शरीर निरोगी, ऊर्जावान व स्वस्थ बना रहता है। चम्मच भर शहद के सेवन से प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होता है, जिसके कारण बीमारियां पास नहीं आती हैं। शहद का सबसे ख़ास गुण यह है कि ये कभी खराब नहीं होता। हमेशा उपयोगी बना रहता है। जैसे-जैसे यह पुराना होता जाता है वैसे-वैसे और अधिक उपयोगी होता जाता है।

रोजाना दो चम्मच शहद खाना बालों के लिए भी लाभदायक होता है, ये बालों को गिरने से रोकता है। स्किन को ग्लोइंग और प्रॉब्लम फ्री बनाता है।

नियमित रूप से कम से कम एक बड़ा चम्मच शहद का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। शरीर स्वस्थ, सुंदर और सुडौल बनता हैं।

एक छोटी चम्मच त्रिफला और एक चम्मच शहद मिलाकर रात में सोते समय खाएं और ऊपर से दूध पी लें, पेट के सभी रोगों से छुटकारा मिल जाएगा ।

रोजाना शहद खाने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं। शहद का सेवन करने से डायजेस्टिव सिस्टम मजबूत होता है। बूढ़े लोग जिनका डायजेशन कमजोर हो चुका है, उनके लिए शहद बहुत फायदेमंद होता है।

ठंडे पानी में शहद मिलाकर रोजाना लेने से त्वचा का रंग साफ होता है और चेहरे पर लालिमा व कांति भी आ जाती है। राेज 25 ग्राम शहद दूध के साथ जरूर लें। इससे शरीर को ताकत मिलती है।

Comments are closed.