Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
हेल्थ डेस्क: जब किसी महिला की डिलीवरी होती हैं तब महिलाओं के शरीर में कई तरह के परिवर्तन देखने को मिलते हैं। इससे महिलाओं को परेशानियों का भी सामना करना पड़ता हैं। आज इसी संदर्भ में जाने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसी बातों के बारे में जिन बातों का ध्यान डिलीवरी के बाद सभी महिलाओं को देनी चाहिए ताकि उनकी सेहत अच्छी रह सके। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की डिलीवरी के बाद 30 दिनों तक रखें इन 4 बातों का ध्यान।
1 .आयरन युक्त आहार लें, डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी हो जाती हैं। इसलिए महिलाओं को कम से कम 30 दिनों तक आयरन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में हुयी आयरन की कमी दूर होगी और महिलाओं का शरीर सेहतमंद रहेगा। साथ ही साथ महिलाओं को थकान और चक्कर आने की समस्या से भी छुटकारा मिल जायेगा। महिलाएं इस बात का सदैव ख्याल रखें।
2 .मॉर्निंग वॉक करें, डिलीवरी के बाद महिलाओं को प्रतिदिन मॉर्निंग वॉक करनी चाहिए क्यों की मॉर्निंग वॉक करने से शरीर में ऑक्सीजन का फ्लो ठीक तरीकों से होता हैं। जिससे महिलाएं खुद को स्वस्थ और फ़िट महसूस करती हैं। साथ ही साथ महिलाओं के शरीर में ऑक्सीजन की कमी नहीं होती हैं। जो महिलाओं के लिए लाभदायक माना जाता हैं। महिलाएं डिलीवरी के बाद ये काम जरूर करें।
3 ,मेडिटेशन करें, डिलीवरी के बाद मेडिटेशन करना महिलाओं के लिए फायदेमंद माना जाता हैं। क्यों की मेडिटेशन करने से दिमाग में उत्पन स्ट्रेस हार्मोन्स का लेवल कम हो जाता हैं तथा दिमाग का न्यूरो सिस्टम ठीक तरीकों से कार्य करता हैं। साथ ही साथ मेडिटेशन करने से सोचने समझने की शक्ति भी बेहतर होती हैं। इसलिए महिलाएं डिलीवरी के बाद ये काम जरूर करें।
4 .व्यायाम करें, डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन ठीक तरीकों से कार्य नहीं करता है। जिसके कारण महिलाओं को बॉडी दर्द की समस्या होती हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए महिलाओं को नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। इससे महिलाओं का शरीर स्वस्थ रहेगा तथा शरीर में ऊर्जा का संचार बना रहेगा। महिलाओं को डिलीवरी के बाद इन सभी बातों पर विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए ताकि उसे किसी भी प्रकार के परेशानी का सामना करना ना पड़ें।
Comments are closed.