Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
हेल्थ डेस्क: आज के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो डायबिटीज की समस्या से ग्रसित हैं। लेकिन सही जानकारी नहीं होने के कारण उन्हें इस बात का पता नहीं चल पाता हैं की क्या उनके शरीर में डायबिटीज की समस्या हो गयी हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे शरीर के कुछ ऐसे ही संकेत के बारे में जो संकेत डायबिटीज होने पर हमारा शरीर देता हैं। इस संकेत को बिल्कुल भी नज़रअंदाज़ ना करें। तो आइये जानते हैं विस्तार से की डायबिटीज होने पर शरीर देता है ये 5 संकेत, रखें ध्यान।
1 .थकावट महसूस होना, पूरी रात सोने के बाद भी आपको नींद आती रहती हैं तथा शरीर में थकावट महसूस होती हैं तो शरीर का ये संकेत डायबिटीज के होते हैं। अगर आपका शरीर इस तरह का कोई संकेत देता हैं तो आप सबसे पहले डायबिटीज की जांच कराएं और अच्छे डॉक्टर की सलाह लें। क्यों की ये संकेत आपके सेहत के लिए खतरनाक हो सकता हैं।
2 .बार-बार यूरिन करना, जब शरीर के ब्लड में शुगर का लेवल बढ़ जाता हैं तो इंसान को बार-बार यूरिन करने का मन करता हैं। शरीर में इकट्ठा हुआ शुगर यूरिन के जरिये शरीर से बाहर आने लगता हैं। इस संकेत को आप भूलकर भी नज़रअंदाज़ ना करें और शीघ्र ही डॉक्टर की सलाह लें ताकि इस समस्या से छुटकारा मिल सके।
3 .नजर कमजोर होना, डायबिटीज की समस्या होने पर सबसे ज्यादा प्रभाव आंखों की रोशनी पर पड़ता हैं। इससे नजर कमजोर होने लगता हैं। क्यों की शरीर में शुगर लेवल बढ़ जाने से आंखों के पर्दों को नुकसान होता हैं। इसलिए अगर किसी व्यक्ति का शरीर ऐसा संकेत दे रहा हैं तो ये डायबिटीज के संकेत हो सकते हैं। आप इसे नज़रअंदाज़ ना करें और डायबिटीज की जांच कराएं।
4 .वजन कम होना, शरीर में शुगर लेवल बढ़ जाते हैं शरीर के वजन में अचानक से कमी आने लगती हैं। ये संकेत डायबिटीज के होते हैं। इसलिए अगर किसी व्यक्ति के वजन में अचानक से कमी आती हैं तो उसे भूलकर भी नज़रअंदाज़ ना करें और अच्छे डॉक्टर की सलाह लें। साथ हीं साथ डायबिटीज की जांच कराएं ताकि इस समस्या से छुटकारा मिल सके।
5 .घाव जल्दी न भरना, यदि किसी व्यक्ति के को शेविंग करते समय कट जाता हैं या सब्जी काटते हुए हाथ पर कट लगते हैं और घाव जल्दी ठीक नहीं होता हैं। तो ये संकेत डायबिटीज के होते हैं। ऐसा शरीर में शुगर लेवल बढ़ जाने से होता हैं। इसलिए अगर किसी व्यक्ति का घाव जल्दी नहीं भरते हैं तो उसे नज़रअंदाज़ नहीं करनी चाहिए और डायबिटीज की जांच करानी चाहिए। साथ हीं साथ डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
Comments are closed.