Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
हेल्थ डेस्क: आज के समय में बहुत सी महिलाएं ऐसी हैं जो चाहते हुए भी गर्भधारण नहीं कर पाती हैं। इस बात को लेकर महिलाओं के मन में चिंता बनी रहती हैं की आखिर क्या कारण हैं की गर्भधारण में देरी हो रही हैं। इससे कुछ महिलाएं तनाव में भी आ जाती हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे उन कारणों के बारे में जिन कारणों की वजह से महिलाओं को गर्भवती होने के देरी हो सकती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की गर्भधारण में देरी की वजह क्या हो सकती है।
1 .थायराइड की समस्या, गर्भधारण में देरी की सबसे बड़ी वजह थायराइड की समस्या हो सकती हैं। क्यों की थायराइड की समस्या होने के बाद महिलाओं के ओवरीज में संकुचन की स्थिति उत्पन हो जाती हैं। जिसके कारण महिलाओं को गर्भधारण करने में दिक्कत होती हैं और महिलाएं चाह कर भी गर्भवती नहीं हो पाती हैं। इसलिए अगर किसी महिला को गर्भधारण करने में देरी हो रही हैं तो वो सबसे पहले थायराइड की जांच कराएं।
2 .संक्रमण की समस्या, गर्भधारण में देरी की वजह संक्रमण की समस्या हो सकती हैं। कुछ महिलाओं के गर्भाशय में संक्रमण की समस्या जन्म ले लेती हैं। जिसके कारण महिलाओं को गर्भधारण करने में काफी परेशानी का काम करना पड़ता हैं। इससे महिलाओं का शरीर अस्वस्थ हो जाता हैं और यूरिन के समय जलन और दर्द की समस्या होता हैं। अगर किसी महिला को ऐसी समस्या होती हैं तो उसे डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
3 .ख़राब जीवनशैली, अगर किसी महिला की जीवनशैली खराब हैं तथा महिलाएं शराब और सिगरेट का सेवन करती हैं तो इससे महिलाओं को गर्भधारण करने में देरी हो सकती हैं। क्यों की ख़राब जीवनशैली के कारण महिलाओं के गर्भाशय में बनने वाले अंडे की गुणवत्ता भी ख़राब हो जाती हैं। जिसके कारण महिलाएं चाह कर भी गर्भवती नहीं हो पाती हैं। इसलिए महिलाओं को अपने जीवनशैली में सुधार करना चाहिए और शराब तथा सिगरेट का सेवन नहीं करनी चाहिए।
4 .प्रोजेस्टेरोन हार्मोन्स में कमी, महिलाओं के शरीर में जब प्रोजेस्टेरोन हार्मोन्स की कमी हो जाती हैं तब महिलाओं को गर्भधारण करने में देरी हो सकती हैं। क्यों की प्रोजेस्टेरोन हार्मोन्स में कमी होने के कारण गर्भाशय में बनने वाले अंडे की गुणवत्ता भी ख़राब हो जाती हैं। जिसके कारण महिलाएं चाह कर भी गर्भधारण नहीं कर पाती हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए महिलाओं को अपने खान पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए और डॉक्टर की सलाह लेते रहना चाहिए।
Comments are closed.