भारत को इंडिया क्यों कहा जाता है और हमारे देश का आधिकारिक नाम क्या है
नेपाल को इंग्लिश में नेपाल, पाकिस्तान को पाकिस्तान और बांग्लादेश को बांग्लादेश कहते हैं लेकिन भारत को इंग्लिश में इंडिया कहते हैं। आप लोगों ने भी कभी न कभी यह जरूर सोचा होगा कि आखिर भारत को इंडिया क्यों कहते हैं और हमारे देश का अधिकारिक नाम क्या है। तो आज के इस लेख में हम इसी बारे में जानेंगे।
हमारे देश को इंडिया क्यों कहते हैं-
हमारे देश की सिंधु घाटी की सभ्यता यानी सिविलाइजेशन रोम की सभ्यता की ही तरह काफी फेमस थी और पूरे देश में फैली हुई थी। हमारे देश में सिंधु घाटी की सभ्यता से जुड़ी सिंधु नाम की नदी भी थी, इसी नदी का दूसरा नाम इंडस वैली था। जब अंग्रेज भारत आए तो उस समय भारत को हिंदुस्तान भी कहा जाता था।
सरकारी नौकरियां यहाँ देख सकते हैं :-
सरकारी नौकरी करने के लिए बंपर मौका 8वीं 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन
1000 से भी ज्यादा रेलवे की सभी नौकरियों की सही जानकारी पाने के लिए यहाँ क्लिक करें
अंग्रेजों को भारत और हिंदुस्तान शब्द का उच्चारण करने में कठिनाई आई इसलिए उन्होंने भारत को अपने हिसाब से नाम देने की कोशिश की। जब अंग्रेजों को पता चला कि भारत की पुरानी सभ्यता सिंधु घाटी को इंडस वैली भी कहते हैं जिसका लैटिन लैंग्वेज में मीनिंग रखा गया है इंडिया, तो उन्होंने भारत को इंडिया कहना शुरू कर दिया।
चूंकि इंडिया शब्द उच्चारण में अंग्रेजों को काफी अच्छा लगा तो उन्होंने भारत को इंडिया कहना शुरू कर दिया। अंग्रेजों के शासनकाल में इंडिया नाम काफी फेमस हो गया और लगभग सभी देश-विदेश के लोग भारत को इंडिया के नाम से जानने लगे थे। तो इस तरह से भारत का नाम इंडिया पड़ा।
हमारे देश का आधिकारिक नाम क्या है-
देश आजाद होने से पहले हमारे देश का अधिकारिक नाम इंडिया नहीं था, लेकिन जब देश आजाद हुआ और कॉन्स्टिट्यूशन बनाया गया तब इंडिया को हमारे देश का आधिकारिक नाम बना दिया गया।
जब कॉन्स्टिट्यूशन बनाया जा रहा था इंडिया और भारत इन दोनों नाम नामों को लेकर काफी बहस हुई कि हमारे देश का ऑफिशल नेम इंडिया को बनाया जाए या भारत को।
आखिरकार नतीजा यह निकला कि इंडिया और भारत इन दोनों नामों को ही हमारे देश का ऑफिशल नेम बना दिया गया। कॉन्स्टिट्यूशन के शुरू में ही आप पढ़ सकते हैं ‘वी द पीपल ऑफ इंडिया’। तो अब तो आप समझ ही गए होंगे कि हमारे देश का नाम इंडिया कैसे पड़ा और हमारे देश का आधिकारिक नाम क्या है।
Comments are closed.