जानिए कैसे हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है कपूर, ऐसे दूर होंगी ये गंभीर परेशानियां

कपूर का इस्तेमाल आमतौर पर धार्मिक कार्यों में किया जाता है, लेकिन पूजा पाठ के अलावा यह सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद है। जी हां कपूर में मौजूद एंटीबायोटिक और एंटी फंगल गुण सेहत और सौंदर्य बढ़ाने में सहायक होते हैं। तो और क्या है कपूर के फायदे आइए जानते हैं।

1- कपूर कई गुणों से भरपूर होता है। इसमें मौजूद तत्व सेहत को तो फायदा पहुंचाते ही हैं साथ ही शरीर की परेशानियों जैसे- जोड़ों का दर्द और गठिया के रोगियों के लिए भी फायदेमंद होता है।

2- फोड़े-फुंसी और मुहांसों को ठीक करने के लिए कपूर के तेल का इस्तेमाल फायदेमंद होता है।

3- हाथ-पैर से गंदगी साफ करने के लिए भी कपूर का इस्तेमाल किया जाता है।

4- किसी भी तरह के इन्फेक्शन या फंगस को हटाने के साथ ही दर्द में भी कपूर राहत दिलाता है।

5- कपूर के तेल के इस्तेमाल से बाल जल्दी बढ़ते लगते हैं साथ ही मजबूत होते हैं और इनका झड़ना भी रुक जाता है।

6- जले या कटे के निशान पर कपूर के तेल को लगाने से निशान हल्के हो जाते है।

7- कपूर को पानी में घोलकर लगाने से घाव की जलन कम होगी साथ ही ठंड भी मिलेगी।

8- तनाव होने पर सिर पर कपूर के तेल की मालिश करना लाभदायक होता है।

9- सर्दी-जुकाम और फेफड़े संबंधी रोगों में कपूर सूंघने से फायदा होता है।

10- कपूर के इस्तेमाल से फटी एड़िया भी जल्दी ही ठीक हो जाती है।

Comments are closed.