जरूर खानी चाहिए रात को लहसुन की एक कली, मिलेगा इन 5 बिमारियों छुटकारा

लहसुन सभी के घर में बहुत आसानी से मिल जाता है। यह रसोई घर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। लहसुन का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, परंतु लहसुन के इसके अतिरिक्त भी बहुत से फायदे होते हैं। जिनको हम नहीं जान पाते हैं। आयुर्वेद में लहसुन के औषधीय गुणों के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसके प्रयोग द्वारा बहुत सी शारीरिक बीमारियां दूर हो जाती हैं। लहसुन की एक कली सुबह में खाने से शरीर को बहुत से फायदे होते हैं। आज के इस पोस्ट में हम आप को लहसुन के फायदे के बारे में बताने वाले हैं।

.उच्च रक्तचाप पर नियंत्रण 
उच्च रक्तचाप वाले लोगों के लिए लहसुन बहुत ही उपयोगी है | इसमें सक्रिय यौगिकों (Active Compound) के होने के कारण नियमित रूप से इसका सेवन करने पर रक्तचाप को नियंत्रण में रखा जा सकता है |

2. पित्त सांद्रव को कम करना
प्रतिदिन सुबह खाली पेट लहसुन की एक या दो कली लेने से कोलेस्ट्राल कम हो जाता है | कुछ लोगों को इसके गंध से परहेज होता है, ऐसे में आप चाहे तो इसे कूटकर पानी के साथ निगल सकते हैं |

3. सर्दी और ज़ुकाम से राहत  
अधिक सर्दी और ज़ुकाम होने पर लहसुन की कली को सरसों तेल में अच्छी तरह जलाकर उसकी मालिश करने पर राहत मिलती है |

4. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है
लहसुन की एक कली का सेवन प्रतिदिन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। इसके बढ़ने से शरीर बीमारियों से लड़ने की शक्ति प्राप्त कर लेता है।

5. दिल संबंधी बीमारियों में फायदेमंद
लहसुन की एक कली का प्रतिदिन प्रयोग करने से शरीर में खून का सरकुलेशन ठीक रहता है। इससे दिल संबंधी बीमारियों में बहुत फायदा मिलता है। यह शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा को भी कम करता है।

Comments are closed.