चाणक्य नीति: यह 3 स्थिति सभी पुरूषों के लिए बहुत ही दुखदायी होती है, अभी जाने क्या है वो स्थिति

हर इंसान की जिंदगी मे एक ऐसा समय जरूर आता है जो उनके लिए या तो सुखदायी होता है या फिर बहुत ही दुखदायी। जो व्यक्ति अपने सभी स्थितियों मे खुद को संभाले रखता है वही व्यक्ति कामयाब होता है। आचार्य चाणक्य जी कहते है की ये 3 स्थिति सभी पुरूषो के लिए बहुत ही दुखदायी होता है। यदि आप लोग भी जानना चाहते है की वह 3 स्थिति क्या है तो इस खबर को अंत तक जरूर पढ़ें।

1- यदि कोई व्यक्ति बुढ़ा हो गया है और ऐसी स्थिति मे उस व्यक्ति की पत्नी की मौत हो जाती है तो वह स्थिति उसके लिए बहुत दुखदायी होता है। क्योंकि ऐसी स्थिति मे वह व्यक्ति अपने दिल की बात ना तो किसी को बता सकता है और ना ही उसकी ठीक तरह से देख-रेख के लिए कोई रहता है। और जैसा की आप लोगो को पता होगा की आज के जमाने में औलाद को सिर्फ अपने पत्नी और बच्चो से प्यार होता है ना की अपने बूढ़े मां बाप से।

2- किसी भी इंसान के लिए वह स्थिति काफी दुखदायी और बुरा होता है जब उस व्यक्ति का धन किसी और के हाथो में चला जाता है। जब कोई व्यक्ति अपनी पूरी जिंदगी मेहनत करके पैसा इकट्ठा करता है और एक ही झटके में उस व्यक्ति का पूरा धन किसी और के हाथों में चला जाये तो इससे बढ़कर उस व्यक्ति के लिए दुखदायी बात और क्या हो सकता है।

3- जब इंंसान पूरी तरह से मजबूर हो जाता है तो उसे भोजन के लिए दूसरे लोगो पर आश्रित होना पड़ता है। यह स्थिति भी उसके लिए काफी दुखदायी होता है। कोई भी इंसान नही चाहता है की वह दूसरे लोगो पर भोजन के लिए आश्रित रहें। लेकिन स्थिति उसे सबकुछ करानेे पर मजबूर कर देती हैं।

Comments are closed.