गर्भ ठहरने में मदद करते हैं ये घरेलू उपाय

डेस्क: साइंस की बात करें तो आज के वर्तमान समय में बहुत सी महिलाएं ऐसी है जो शादी के बाद बच्चे की प्लानिंग करती हैं। लेकिन उनके शरीर में बहुत सी चीजों की कमी होती हैं। जिसके कारण गर्भ ठहरने में काफी दिक्कत का भी सामना करना पड़ता हैं और कुछ महिलाएं जल्दी गर्भवती नहीं हो पाती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में जो उपाय गर्भ ठहरने में मदद कर सकती हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की गर्भ ठहरने में मदद करते हैं ये घरेलू उपाय।
1 .अनार, दरअसल अनार में आयरन की मात्रा सबसे अधिक होती हैं जो शरीर के ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने का काम करता हैं। इसके सेवन करने से महिलाओं का शरीर स्वस्थ रहता हैं तथा उसे माँ बनने में कोई परेशानी नहीं होती हैं। साथ ही साथ उनके गर्भाशय में बनने वाले अंडे की गुणवत्ता भी अच्छी रहती हैं। इसलिए अगर आप बच्चे की प्लानिंग कर रहें हैं तो आप प्रतिदिन अनार का सेवन करें। ये सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होगा।
2 .खजूर, दरअसल खजूर में कई तरह के ऐसे विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं जो गर्भ ठहरने में मदद करते हैं। इससे महिलाओं के शरीर में पाए जाने वाले प्रोजेस्टेरोन हार्मोन की गुणवत्ता अच्छी हो जाती हैं तथा प्रजनन छमता में भी सुधार होता हैं। साथ ही साथ खजूर के सेवन से महिलाओं का मासिक धर्म भी समय पर होता हैं। इसलिए सभी महिलाओं को प्रतिदिन खजूर का सेवन करना चाहिए। इससे सेहत भी अच्छी रहेगी।
3 .विटामिन डी, अगर कोई महिला माँ बनने की प्लानिंग कर रही हैं तो उसे प्रतिदिन विटामिन डी युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। क्यों की शरीर में विटामिन डी की कमी होने से अंडे की गुणवत्ता ख़राब हो जाती हैं। जिसके कारण महिलाओं को माँ बनने में दिक्कत आने लगती हैं। इसलिए सभी महिलाओं को प्रतिदिन विटामिन डी युक्त आहार लेनी चाहिए। इससे गर्भ ठहरने में मदद मिल सकती हैं और स्वास्थ भी बेहतर रह सकती हैं।
4 .फोलिक एसिड, गर्भ ठहरने के लिए शरीर में फोलिक एसिड का होना बहुत ज़रूरी होता हैं। फोलिक एसिड की कमी होने से गर्भ में भूर्ण का निर्माण सही तरीकों से नहीं हो पाता हैं। इसलिए सभी महिलाओं को प्रतिदिन फोलिक एसिड युक्त आहार का सेवन करना चाहिए ताकि उसे माँ बनने में कोई परेशानी ना हो और उसके गर्भाशय में एक स्वस्थ और सेहतमंद भूर्ण का निर्माण हो सकें। महिलाओं को इन घरेलू उपाय के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए।

Comments are closed.