Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में गर्भवती महिलाओं को लोग तरह तरह के विटामिन और मिनरल्स खाने की सलाह देते हैं। लेकिन सही जानकारी नहीं होने के कारण महिलाएं सही विटामिन का सेवन नहीं कर पाती हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे विटामिन के बारे में जो विटामिन गर्भवती महिला के लिए अमृत होता हैं। इसका सेवन सभी महिलाओं को करनी चाहिए। इससे माँ और बच्चा दोनों सेहतमंद रहता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की गर्भवती महिलाओं के लिए अमृत है ये तीन विटामिन।
1 .फोलिक एसिड, गर्भवती महिलाओं के लिए फोलिक एसिड अमृत के सम्मान होता हैं। क्यों की फोलिक एसिड के कारण महिलाओं के गर्भ में शिशु का सम्पूर्ण विकास होता हैं। अगर गर्भवती महिलाओं के शरीर में फोलिक एसिड की कमी हो जाती हैं तो गर्भ में शिशु का विकास ठीक तरीकों से नहीं हो पाता हैं और बच्चा शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहता हैं। इसलिए गर्भवती महिलाओं को प्रतिदिन फोलिक एसिड युक्त आहार का सेवन करना चाहिए।
2 .आयरन, गर्भवती महिलाओं के लिए आयरन भी अमृत के समान होता हैं। क्यों की जब महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी हो जाती हैं तब एनीमिया की बीमारी उत्पन होती हैं। जिसका सीधा असर गर्भ में पल रहे शिशु के विकास पर पड़ता हैं। आयरन की कमी के कारण शिशु का मानसिक विकास ठीक तरीकों से नहीं हो पाता हैं। इसलिए गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था में प्रतिदिन आयरन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए ताकि शिशु के विकास में कोई बाधा उत्पन ना हो।
3 .विटामिन डी, गर्भवती महिलाओं के लिए विटामिन डी भी अमृत के समान होता हैं। क्यों की विटामिन डी हड्डियों के विकास में सहायक होता हैं। जब गर्भवती महिलाओं के शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती हैं तो शिशु के हड्डियों का विकास रूक जाता हैं और शिशु शारीरिक रूप से कमजोर हो जाता हैं। इसलिए गर्भवती महिलाओं को सदैव इसका ख्याल रखना चाहिए और गर्भावस्था में विटामिन डी युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। इससे माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ रहता हैं।
Comments are closed.