Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
डेस्क: साइंस की बात करें तो जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तब उनके शरीर में कई तरह के शारीरिक और मानसिक परिवर्तन होते हैं। जिस परिवर्तन के कारण महिलाओं के शरीर में कई तरह की परेशानियां जन्म ले लेती हैं इन परेशानियों से गर्भवती महिला को सदैव सावधान रहना चाहिए। आज जानने की कोशिश करेंगे उन्ही परेशानियों के बारे में की वो परेशानी कौन सी हैं जिन परेशानी से गर्भवती महिलाओं को सावधान रहना चाहिए। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .रक्तचाप, गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था में रक्तचाप की समस्या से सावधान रहना चाहिए। क्यों की रक्तचाप की समस्या के कारण महिलाओं के शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अनियंत्रित हो जाता हैं। जिसका सीधा असर गर्भ में विकसित हो रहे भूर्ण पर पड़ता हैं। इससे भूर्ण का विकास सही तरीकों से नहीं हो पाता हैं और महिलाएं अस्वस्थ रहने लगती हैं। इसलिए महिलाओं को गर्भाशय में रक्तचाप का जांच कराना चाहिए और डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए ताकि इस समस्या से बचा जा सके।
2 .एनीमिया, गर्भवती महिलाओं को एनीमिया की समस्या से भी सावधान रहना चाहिए। क्यों की एनीमिया की समस्या होने पर गर्भवती महिलाओं के शरीर में ब्लड की कमी हो जाती हैं। जिसके कारण महिलाओं को कई तरह के परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इससे गर्भ में शिशु का विकास ठीक तरीकों से नहीं हो पाता हैं तथा महिलाओं के शरीर में भी सूजन की समस्या जन्म ले लेती हैं। इसलिए सभी गर्भवती महिला को इससे सावधान रहना चाहिए और इससे छुटकारा पाने के लिए आयरन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए।
3 .थायराइड, गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था में थायराइड की समस्या से सावधान रहना चाहिए। क्यों की थायराइड की समस्या होने पर गर्भ में भूर्ण का विकास रूक जाता हैं और महिलाएं गर्भपात का शिकार हो जाती हैं। साथ ही साथ महिलाओं का शरीर अस्वस्थ हो जाता हैं। इसलिए गर्भवती महिलाओं को समय समय पर अपने थायराइड की जांच कराते रहनी चाहिए और अच्छे डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए ताकि उसके शरीर में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।
Comments are closed.