सरकारी नौकरियां यहाँ देख सकते हैं :-

सरकारी नौकरी करने के लिए बंपर मौका 8वीं 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन, 1000 से भी ज्यादा रेलवे की सभी नौकरियों की सही जानकारी पाने के लिए यहाँ क्लिक करें 

खुद को फिट रखने के लिए रोजना 30 मिनट रस्सी कूदें, होंगे ये कमाल के फायदे

82

कोरोना वायरस के कारण लंबे समय से जिम बंद है। ऐसे में लोग खुद को फिट रखने के लिए घर पर ही एक्सरसाइज और योगा करते हैं। अगर आप भी घर पर ही एक्सरसाइज करने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि रस्सी कूदना आपके लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज हो सकती है। रोजाना सिर्फ 30 मिनट रस्सी कूदने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। इसके अलावा रस्सी कूदने के कुछ फायदे भी हैं जिनके बारे में हमें भी पता होना चाहिए।

– रस्सी कूदने से शरीर की अतिरिक्त चर्बी बहुत जल्दी कम हो जाती है। क्योंकि यह शरीर की कैलोरी को जल्दी कम करता है।

– यह एक्सरसाइज स्टैमिना बढ़ाने में मदद करती है।

– कुछ महिलाओं को मासिक धर्म के बाद मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में रस्सी कूदना काफी फायदेमंद साबित होता है। यह हड्डियों को मजबूत करता है। यह शरीर की मांसपेशियों को मजबूत करता है।

– रस्सी कूदने से दिल की धड़कन तेज हो जाती है, जिससे दिल बेहतर तरीके से काम करता है। शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ जाता है। जो लोग हृदय रोग से पीड़ित हैं उन्हें डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

– आज के समय की सबसे बड़ी समस्या यानि तनाव को रस्सी कूदकर भी दूर किया जा सकता है.

Advertisement

Comments are closed.