कैमरा भी नहीं पकड़ पाया इन सितारों की शारीरिक कमियां, जिनके बारे में शायद आप भी नहीं जानते
1. ऋतिक रोशन
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन फिल्म इंडस्ट्री के बहुत हैण्डसम और स्टाइलिश एक्टर्स में से एक है। लेकिन ऋतिक एक चीज़ के बारे में हमेशा सतर्क रहते हैं कि कहीं उनकी छठी ऊँगली या दूसरा अंगूठा कैमरे के सामने ना आ जाए। ऋतिक रोशन इसका इलाज भी करवा सकते थे लेकिन वे इसको काफी लकी मानते हैं।
2. सुधा चंद्रन
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सुधा चंद्रन की एक पैर नकली है। एक एक्सीडेंट की वजह से सुधा चंद्रन ने अपनी एक टांग खो दी थी। सुधा चंद्रन एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ मशहूर डांसर भी है। नकली टांग होने के बावजूद इनके डांस में यह कमी बिल्कुल नजर नहीं आती है।
3. अर्शी खान
सलमान खान की बिग बॉस से फेमस हुई अर्शी खान को तो आप जानते ही होंगे। आपने इनके बारे में नोटिस किया होगा कि उनके बाल हमेशा आगे की तरफ उनकी आंख पर रहते हैं। आपको बता दें कि अर्शी खान के चेहरे पर एक काला दाग है जिसे छिपाने के लिए वे सामने बालों का इस्तेमाल करती हैं।
4. राजकुमार
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रह चुके राजकुमार को आपने गले पर हाथ फेरकर बेहतरीन डायलॉग्स बोलते हुए देखा होगा। उनका यह अंदाज एक स्टाइल बन गया था। लेकिन इसके पीछे की असलियत कुछ और ही थी। दरअसल राजकुमार को गले का कैंसर था। जिनकी वजह से उनको डायलॉग्स बोलने में काफी तकलीफ होती थी इस वजह से वे गले पर बार बार हाथ फेरते थे। राजकुमार की इस तकलीफ के बारे मेें बहुत कम लोग जान पाए।
Comments are closed.