एक्सरसाइज के बिना भी कम हो सकता है वजन, महिलाएं जरूर जानिए
ब्रिस्क वॉक :
वॉक करने से अच्छी एक्सरसाइज कोई नहीं हो सकती। वॉक करने से पूरी बॉडी की एक्सरसाइज हो जाती है। इसलिए जितनी हो सके वॉक करना चाहिए। वॉक करने के लिए आप एक समय को बांध लें। इसे करने से आपके शरीर में ऊर्जा आएगी। कुछ दिनों के बाद ही आपको महसूस होगा कि आपकी हेल्थ में बड़ा सुधार हुआ है। इस काम के लिए आपको बहुत संघर्ष नहीं करना पड़ेगा।
स्किपिंग करें :
बचपन में ही हम इस एक्टिविटी को करते हैं। आज खुद को फिट रखने के लिए इस एक्टिविटी को अपने रुटीन में शामिल कर लीजिये। रोजाना सिर्फ 10 मिनट स्किपिंग करके आप अपना वजन तेजी से कम कर सकती हैं। यह फुल-बॉडी वर्कआउट आपकी हड्डियों और मसल्स को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसे आप किसी भी उम्र में कर सकती हैं।
डांस करें :
डांस करना लोगों की बेहद पसंद होता है। यह एक ऐसा शौक है, जिसके साथ आप खुद को फिट भी रख सकते हैं और नया टैलेंट भी सीख सकते हैं। साथ ही रोजाना कुछ देर डांस करने से आप अपना वजन कम कर सकती हैं। अगर आपको अकेले डांस करना पसंद नहीं है, तो अपने दोस्तों और परिवार के साथ डांस कर सकती हैं।
Comments are closed.