उत्तर प्रदेश है एक अनोखा राज्य, यह अद्भुत जानकारी पढ़कर आप भी गर्व करेंगे
उत्तर प्रदेश जनसंख्या के लिहाज से दुनिया का सबसे बड़ा राज्य है। यही नहीं सिर्फ 6 देश ऐसे है जिनकी जनसंख्या उत्तर प्रदेश से ज्यादा है।
राम जन्मभूमि होने के साथ साथ उत्तरप्रदेश में हर धर्म के प्रमुख केंद्र है । जैन और बुद्ध धर्मं का दुनिया में सर्वाधिक प्रचार उत्तरप्रदेश से ही हुआ।
मुगलों ने भी उत्तर प्रदेश की सोना उगलने वाली ज़मीन को पहचान कर यही अपनी जड़े जमाई थी। अकबर ने उत्तर प्रदेश की माटी को ही अपना सबकुछ मान लिया। अकबर ने इलाहाबाद, फतेहपुर सीकरी में किले बनवाए तो उसकी नींव पर मुगल वंश सैकड़ों सालों तक मजबूत बना रहा।
1950 से पहले उत्तर प्रदेश अस्तित्व में ही नहीं था। जी हां, सन 1950 में इस राज्य का नाम उत्तर प्रदेश पड़ा। उससे पहले उत्तर प्रदेश संयुक्त राज्य (युनाइटेड प्रॉविंस) के नाम से जाना जाता था।
1950 में संविधान के लागू होने के साथ साथ 12 जनवरी सन 1950 को इस यूनाइटेड प्रोविंस का नाम उत्तर प्रदेश रखा गया और यह भारतीय संघ का राज्य बना। उत्तर प्रदेश का अधिकतम हिस्सा अवध राज्य के अधीन था। अवध यानि आज का मध्य उत्तर प्रदेश का हिस्सा। इस हिस्से में लखनऊ से फैजाबाद आता है ।
उत्तरप्रदेश की जनसँख्या पुरे ऑस्ट्रेलिया कॉन्टिनेंट से ज्यादा है ।
साल 2000 से पहले उत्तर प्रदेश देश की भौगोलिक स्थिति भारत देश सरीखी ही थी। सिर्फ समंदर ही नहीं था उत्तर प्रदेश के पास। भौगोलिक स्थिति को देखें, तो उत्तर में पहाड़, पश्चिम में रेगिस्तान, बीच अवध वाले इलाके में सर्वश्रेष्ठ दोमट मिट्टी, तो दक्षिण में पठारी इलाका। उत्तर में चिकनी मिट्टी और घने जंगल। इस तरह से उत्तर प्रदेश सर्वाधिक जैव विविधता वाला राज्य भी रहा।
उत्तर प्रदेश की धरती हमेशा से सोना उगलने वाली रही। अंग्रेजों को इन सोने की खान की जानकारी थी, तभी तो उन्होंने बंगाल हाथ में आने के बाद उत्तर प्रदेश पर कब्जे के लिए अपना सबकुछ झोंक दिया।
Comments are closed.