इन चीजों का इस्तेमाल करने पर दांत हो जाएंगे दूध जैसे सफेद

तम्बाकू सेवन करने, धूम्रपान करने या दांतों की ठीक से सफाई न करने पर दांतों पर मटमैला कलर जमने लग जाता हैं जो दांतों को पीला और बदसूरत बना देते हैं। दांतों का पीलापन केवल ब्रश करने से दूर नहीं होता हैं इसके लिए कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल भी करना चाहिए। तो आइए जानते हैं।

  1. बेकिंग सोडा: दांतों का पीलापन दूर करने के लिए बेकिंग सोडा काफी लाभदायक सिद्ध होता हैं। यह दांतों के पीलेपन को खत्म करके दांतों की सफेदी और चमक बनाए रखता है। यह सबसे आसान और सस्ता उपाय हैं। प्रतिदिन ब्रश करते समय टूथपेस्ट के ऊपर थोड़ा सा बेकिंग पाउडर डालें और धीरे-धीरे ब्रश करें। इससे दांतों की सफेदी लौट आएगी।
  2. संतरे का छिलका: दांतों को सफेद बनाने के लिए संतरे के छिलके का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। ताजे सन्तरे के छिलके के अंदर वाले हिस्से को हल्के हाथों से दांतों पर रगड़ें। कुछ दिन तक ऐसा करने पर दांतों का पीलापन दूर होगा।
  3. स्ट्रॉबेरी: दांतों को सफेद बनाने के लिए स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल करना भी फायदेमंद होता हैं। इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होती है जो कि दांतों को सफेद बनाने में मदद करता है। स्ट्रॉबेरी को पीसकर दांतों पर रगड़ें इससे दांत चमकदार और सफेद बनेंगे।
  4. नींबू: नींबू में एसिड होता हैं जो दांतों ब्लीच करने के काम आता हैं। नींबू के छिलके अंदर वाले भाग से दांत साफ करने पर पीलापन शिघ्र ही दूर होगा।

Comments are closed.