आज के समय में महिलाओं को जरूर खाने चाहिए रोज ये 5 आहार

इनके के शरीर में हमेशा कोई न कोई बदलाव होते रहते हैं। कई बार रक्त और कई पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। ऐसे में उम्र बढ़ने के साथ-साथ उन्हें कई तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। सामान्यतः बच्चों और परिवार को संभालने में या ऑफिस और घर की जिम्मेदारियों के बीच यह अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पाती हैं, इसलिए उन्हें कई तरह के रोगों का खतरा रहता है। आइये जानते हैं:

1. फाइबर:

कुछ नहीं करना है केवल रोज एक कटोरी अंकुरित चने या साबुत अनाज खाना है। इनमें अन्य भोज्य पदार्थो की तुलना में 96 प्रतिशत अधिक रेशा होता है। प्रतिदिन लेने से शरीर के लिए आवश्यक प्रोटीन आदि की जरूरत पूरी होती है। साथ ही हड्डियों को मजबूती प्रदान होती है।

2. फॉलिक एसिड और सब्जियां:

खाने में पालक, मैथी, बथुआ, चुकंदर और उसके पत्ते, ब्रोकोली को शामिल करें। इनमें प्रचुर मात्रा में ये चीज़ें होती हैं। इनसे शरीर को खनिज भी मिलते हैं।

3. कैल्शियम और विटामिन सी:

दही हर आहार का सबसे जरूरी हिस्सा है जो अनजाने में छूट जाता है। इसमें ये दोनों चीज़ें प्रचुर मात्रा में पाई जाती हैं। इसमें लाभदायक बैक्टीरिया होते हैं जो कई बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। हफ्ते में कम से कम चार कप इसको अवश्य लें।

4. फलों का सेवन:

सेहत के लिए प्रतिदिन कम से कम एक मौसमी फल बेहद जरूरी है। इनमें एंटीऑक्सीडेंट होने के साथ प्रचुर मात्रा में रेशे होते हैं।

5. नट्स और सूखे मेवे:

बादाम, काजू, अखरोट और मूंगफली खूब खाएं। इनमें प्रोटीन के साथ मैग्नीशियम, विटामिन बी और ई भरपूर होते हैं। दिल के रोग और कैंसर से लड़ने के लिए यह आवश्यक हैं। भले ही इनमें काफी मात्रा में वसा होता है। लेकिन यह शरीर के लिए लाभदायक होते हैं।

Comments are closed.