अनोखा केस : सिपाही मनीत के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया और फिर बंदूक से सर में ….

Crime news

Crime News: युवती बुधवार को गलशहीद थाने पहुंची थी। उसने सिपाही मनीत के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। तब मनीत ने कॉल कर युवती को समझाया और शादी करने के लिए राजी हो गया था। इसके बाद उसे थाने से बाहर बुला लिया था। इसके बाद उसे अपने साथ ले गया था।

अनिल कुमार गौतम ने पुलिस को बताया कि शाम मनीत की मित्र उसके पास आई थी। वह रात में यहां ही मौजूद थी। जिस कारण जमील और अनिल मकान की छत पर सोने के लिए चले गए थे। गुरुवार सुबह करीब चार बजे शोर शराबा होने पर वह नीचे आए तो देखा कि मनीत खून से लथपथ हालत में पड़ा था। जबकि उसकी कारबाइन भी चारपाई पर पड़ी थी। कमरे में मौजूद युवती ने बताया कि मनीत प्रताप ने खुद को गोली मार ली है।

युवती ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम वह कमरे पर पहुंची थी। गुरुवार को दोनों को कोर्ट मैरिज करनी थी। हमारी शादी के लिए परिजन तैयार नहीं थे।

दोनों ने मैगी खाई और कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद काफी देर तक मनीत फोन पर बात करता रहा। युवती ने बताया कि मनीत ने उसे गोद में लेटा लिया था। इसके बाद उसने सीने से कारबाइन से गोली मार ली।

Comments are closed.