Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो किसी भी इंसान के जीवन में जब ग्रहों का संयोग शुभ हो तब उस राशि के जातक विवाह करने में सफल होते हैं और उनका वैवाहिक जीवन भी शानदार होता हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे साप्ताहिक विवाह राशिफल के बारे में की इस सप्ताह 15 से 21 फरवरी 2021 तक किन राशि वाले लोगों की शादी हो सकती हैं तथा किसे वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
मेष, सिंह और धनु राशि, शास्त्रों के अनुसार 15 से 21 फरवरी 2021 तक का समय शादी विवाह को लेकर मिला जुला रहेगा। सप्ताह के शुरूआती समय में ग्रहों का संयोग आपके फेवर में रह सकता हैं। इस समय में आप शादी विवाह की बातें कर सके। लेकिन सप्ताह का अंत समय में आपकी कुंडली में ग्रहों का संयोग अनुकूल नहीं हैं। जिससे शादी विवाह में बाधा उत्पन हो सकता हैं। आपकी शादी ठीक हो कर भी टूट सकती हैं। अगर आप एक सफल वैवाहिक जीवन जीना चाहते हैं तो आपके लिए शिव और पर्वती की आराधना करना लकी साबित हो सकता हैं।
वृष, कन्या और मकर राशि, 15 से 21 फरवरी 2021 तक का समय शादी विवाह को लेकर उत्तम रहने वाला हैं। इस शुभ समय में इस राशि वाले लोगों की किस्मत बदल सकती हैं। अविवाहित लोगों के लिए शादी के रिश्ते आ सकते हैं। इनकी कुंडली में चन्द्रमा गोचर कर रहा हैं जो शादी विवाह के लिए एक अच्छा संकेत हैं। अगर आप किसी से सगाई करना चाहते हैं या किसी को वैवाहिक प्रस्ताव देना चाहते हैं तो ये समय सबसे अनुकूल हैं। भगवान शिव और माता पर्वती की आराधना करना इनके लिए फलदायक साबित हो सकता हैं।
मिथुन, तुला और कुंभ राशि, इस सप्ताह आपकी कुंडली के लगन भाव में चन्द्रमा और मंगल गोचर करेगा। जिससे विवाह करने के योग बन रहें हैं। 15 से 21 फरवरी 2021 तक का समय शादी विवाह के बातचीत के लिए सबसे बेहतर हैं। आपकी शादी ठीक हो सकती हैं। आपके लिए अच्छे घरों से रिश्ते भी आ सकते हैं। जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं उनकी मनोकामना भी पूरी हो सकती हैं। साथ ही साथ इनके जीवन में खुशियां आ सकती हैं। शिव पार्वती की उपासना करना इनके लिए लाभकारी साबित हो सकता हैं।
कर्क, वृश्चिक और मीन राशि, 15 से 21 फरवरी 2021 तक का समय शादी विवाह को लेकर सामान्य रहेगा। सप्ताह के शुरूआती समय में आपकी कुंडली में शनि भारी नजर आ रहा हैं। जिसके कारण शादी विवाह में दिक्कत आ सकती हैं। लेकिन सप्ताह के अंत समय में आपकी कुंडली में सूर्य, चंद्र और गुरु मिल कर विवाह करने के उत्तम योग का निर्माण कर रहा हैं। जिसके कारण इस राशि के कुछ जातक शादी विवाह करने में सफल हो सकते हैं तो कुछ लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता हैं। शिव पार्वती को याद करना इनके लिए शुभ साबित हो सकता हैं।
Advertisement
Comments are closed.