Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके पेट में गैस की समस्या होती हैं। लोग इस समस्या से चिंतित रहते हैं की आखिर क्या कारण है की उनके पेट में गैस की समस्या होती हैं। जिससे उनका शरीर अस्वस्थ हो जाता हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे उन कारणों के बारे में जिन कारणों की वजह से इंसान के पेट में गैस की समस्या होती हैं। इस समस्या को भूलकर भी नज़रअंदाज़ ना करें। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की पेट में क्यों बनती है गैस।
1 .पानी की कमी, शरीर में जब पानी की कमी हो जाती हैं जब शरीर में मौजूद हानिकारक टॉक्सिन्स ठीक तरह से बाहर नहीं आ पाता हैं। जिसके कारण इंसान के पेट में गैस बनती हैं और इंसान धीरे धीरे गैस की समस्या से ग्रसित हो जाता हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप प्रतिदिन भरपूर पानी का सेवन करें। इससे पेट में गैस की समस्या नहीं होगी और शरीर भी स्वस्थ रहेगा।
2 .पाचन तंत्र कमजोर, जब किसी व्यक्ति का पाचन तंत्र कमजोर हो जाता हैं तब भोजन पचने में बहुत परेशानियां होती हैं। जिसके कारण इंसान का पेट खराब हो जाता हैं और पेट में गैस बनने लगती हैं। इस समस्या को आप बिल्कुल भी नज़रअंदाज़ न करें और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए विटामिन सी युक्त आहार का सेवन करें।
3 .एंटीबायोटिक्स दवा का सेवन, अगर आप ज्यादा मात्रा में एंटीबायोटिक्स दवा का सेवन करते हैं तो इससे भी आपके पेट में गैस बन सकती हैं। क्यों की एंटीबायोटिक्स दवा के सेवन से शरीर का पाचन तंत्र प्रभावित होता हैं। इससे पेट में गैस और कब्ज की समस्या भी उत्पन हो जाती हैं। इसलिए इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।
4 .हार्मोनिक परिवर्तन, हर इंसान के शरीर में समय समय पर हार्मोनिक परिवर्तन होते हैं। इस हार्मोनिक परिवर्तन का सबसे ज्यादा प्रभाव पाचन क्रिया पर पड़ता हैं। इससे इंसान का पाचन तंत्र कमजोर हो जाता हैं और पेट में गैस की समस्या उत्पन हो जाती हैं। इस समस्या से बचने से लिए आप प्रतिदिन व्यायाम करें और डॉक्टर की सलाह लेते रहें।
5 .जंक फ़ूड का सेवन, पेट में गैस बनने का सबसे बड़ा कारण जंक फ़ूड का सेवन होता हैं। जंक फ़ूड में कई तरह के ऐसे हानिकारक तत्व मौजूद होते हैं जो पाचन तंत्र को कमजोर बनाने का काम करते हैं। इससे पेट में गैस की समस्या जन्म ले लेती हैं और इंसान का शरीर अस्वस्थ रहने लगता हैं। इसलिए अगर आप गैस की समस्या से बचना चाहते हैं तो आप जंक फ़ूड का सेवन भूलकर भी न करें।
Advertisement
Comments are closed.